Hindi News / Bihar / Thieves Lost Their Lives By Targeting Ias House Goods Worth Lakhs Missing

IAS के माकन को निशाना बनाकर चोरों ने किया हाथ साफ! लाखों का सामान गायब

India News (इंडिया न्यूज), Supaul Robbery: लौकहा थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में स्थित झारखंड के रिटायर्ड निबंधन महानिरीक्षक (IG) बालमुकुंद झा के घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मेन गेट और तीन कमरों के ताले तोड़कर कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से […]

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Supaul Robbery: लौकहा थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में स्थित झारखंड के रिटायर्ड निबंधन महानिरीक्षक (IG) बालमुकुंद झा के घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मेन गेट और तीन कमरों के ताले तोड़कर कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में सासनी फैल गई है। बता दें कि, घटना पिछली रात की है, जब झा के पिताजी की बरसी के भोज का आयोजन चल रहा था।

PM मोदी के बिहार दौरे से पहले आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया! जानें खबर

नीतीश कुमार बनेंगे उपप्रधानमंत्री? BJP के इस दिग्गज नेता ने दिए संकेत, बिहार के राजनीति में आएगा नया मोड़!

Supaul Robbery Case

जानें पूरा मामला

खाना-पीना रात करीब 10 बजे समाप्त हुआ ही था, जिसके बाद आसपास के लोग अपने घरों में आराम करने चले गए। इसी बीच चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़कर सामानों की चोरी कर ली। लाखों का जेवर और सामान उठाया। घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली, जब बालमुकुंद झा की बहन राजरानी घर से बाहर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही थीं। उन्होंने मेन गेट का ताला टूटा देखा और अंदर जाकर पाया कि तीन कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। इसके अलावा, कमरों में अलमारी, ट्रंक और बक्से खुले पड़े थे, और सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में, उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस जुटी जांच में

इस मामले में जयमुकुल झा ने बताया कि मेन गेट और तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था, और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरी कितने की हुई है, इसका पता बालमुकुंद झा के आने के बाद ही लग पाएगा। बताया गया है कि, वे फिलहाल इलाज के लिए दिल्ली में हैं। इसके अलावा, लौकहा थाना प्रभारी आलमगीर अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी कितने के सामानों की हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है, और आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

HPU ने जारी किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम, चार वर्षीय यूजी डिग्री कोर्स लागू

Tags:

Bihar NewsIndia newsIndia News BRlatest india newstoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue