India News (इंडिया न्यूज़), Annapoorani teaser, दिल्ली: नयनतारा की 75वीं फिल्म अन्नपूर्णानी अपने टीजर लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। विजयदशमी के शुभ अवसर पर, फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया हैं। जिसमें नयनतारा के किरदार की झलक दिखाई गई है। ये कहाना नयनतारा के किरदार के उपर बेस्ड हैं।
टीज़र में एक ट्वीस्ट आता है जब नयनतारा को एक प्रबंधन पुस्तक में डूबे देखा जाता हैं। हालाँकि, आश्चर्य तब होता है जब यह पता चलता है कि वह गुप्त रूप से एक रसोई की किताब को देख रही है जिसमें मांस व्यंजनों के पकवानों के बारें में बताया गया हैं। इस सीन में रहस्य और साज़िश की झलक दिखाई गई हैं। जो तुरंत दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
View this post on Instagram
नीलेश कृष्णा द्वारा निर्देशित अन्नपूर्णानी नयनतारा के शानदार करियर की एक ऐतिहासिक फिल्म है। इस फिल्म में नयनतारा के अलावा फिल्म कलाकारों की पुरी टोली मौजुद हैं। जिसमें जय, सत्यराज, केएस रविकुमार, रेडिन किंग्सली, कुमारी सचू, कार्तिक कुमार और सुरेश चक्रवर्ती जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
नयनतारा को हाल ही में रिलीज हुई अहमद की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर इराइवन में जयम रवि के साथ देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने हाल ही में एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म जवान से हिंदी में डेब्यू किया। अफवाह है कि अभिनेत्री के पास दो प्रोजेक्ट लाइनअप हैं।
ये भी पढ़े-