<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission: DA 25% होते ही बेसिक पे में होगा मर्ज? कर्मचारियों की सैलरी 7 साल में होगी दोगुनी! जानें पूरा गणित

8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं. कर्मचारी संगठनों ने DA को 25% होने पर बेसिक पे में मर्ज करने समेत कई अहम सुझाव दिए हैं. अगर यह सिफारिश मंजूर होती है, तो Level 1 और Level 6 कर्मचारियों की सैलरी में कितना बदलाव आ सकता है? जानिए, 2033 तक बेसिक पे और ग्रॉस सैलरी का अनुमान.

8th Pay Commission को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं. लग-अलग शहरों में बैठकें चल रही हैं. चेन्नई के बाद पुडुचेरी में बैठक हुई और अगला दौर चंडीगढ़ में होने जा रहा है. इस दौरान सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज और पेंशनर ग्रुप्स ने कमीशन के सामने सबसे बड़ी मांग DA (महंगाई भत्ता) को बेसिक पे (मूल वेतन) में मर्ज करने की रखी है. कर्मचारियों का तर्क है कि अगर DA एक तय स्तर पर पहुंचने के बाद मूल वेतन में जोड़ दिया जाए, तो इसका सीधा असर उनकी सैलरी और आगे मिलने वाले भत्तों पर पड़ेगा.

खास बात यह है कि कुछ कर्मचारी संगठनों ने DA के 25 फीसदी तक पहुंचते ही उसे बेसिक पे में मर्ज करने की सिफारिश की है. अगर यह प्रस्ताव किसी रूप में स्वीकार होता है, तो आने वाले वर्षों में कर्मचारियों की सैलरी का गणित काफी बदल सकता है. कुछ अनुमानों में तो 7 साल के भीतर बेसिक पे के दोगुने से भी ज्यादा होने की तस्वीर सामने रखी गई है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर किस लेवल के कर्मचारी को कितना फायदा होगा और 2033 तक उसकी सैलरी कहां पहुंच सकती है?

आइए इसे विस्तार से समझते हैं….

DA मर्जर की मुख्य वजहें

  • DA को बेसिक पे में मिलाने से कुल वेतन तेजी से बढ़ता है, जिससे कर्मचारियों को एक अच्छी सैलरी हाइक के लिए 10 साल का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
  • इसका सबसे बड़ा फायदा निचले स्तर के कर्मचारियों को होगा जो कम सैलरी में बड़े शहरों में बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे हैं.
  • सिफारिशों के अनुसार, DA मर्जर से अगले 7 सालों में कर्मचारियों का बेसिक पे दोगुने से भी ज्यादा हो सकता है.

अलग-अलग संगठनों के सुझाव

संगठन प्रस्तावित सालाना इंक्रीमेंट प्रस्तावित DA सिफारिश
NC-JCM 6% सभी भत्ते 3 गुना किए जाएं और DA से जोड़े जाएं
NFPE 6% DA 25% होने पर बेसिक पे में मर्ज हो
AINPSEF 7% DA 25% होने पर बेसिक पे में मर्ज हो
IRTSA 5% DA 50% होने पर बेसिक पे में मर्ज हो
PSNM 7% DA 50% होने पर बेसिक पे में मर्ज हो
AIDEF 6% सभी भत्ते 3 गुना किए जाएं और DA से जोड़े जाएं

कैसे बढ़ेगी आपकी सैलरी?

1. लेवल 1 कर्मचारी (बेसिक पे: ₹18,000)

  • 8th Pay Commission में 2.1 फिटमेंट फैक्टर के साथ रिवाइज्ड बेसिक पे ₹37,800 हो जाएगा.
  • यदि हर साल 4% DA हाइक और 7% सालाना इंक्रीमेंट मिलता है, तो 1 जनवरी 2033 तक अनुमानित ग्रॉस सैलरी ₹77,694 हो जाएगी.
  • इस दौरान DA लगभग 28% हो जाएगा. यदि इस स्तर पर DA मर्ज होता है, तो 7 साल में बेसिक पे दोगुना हो जाएगा.
तारीख बेसिक पे (₹) DA रेट DA राशि (₹) ग्रॉस सैलरी (₹) ग्रॉस सैलरी बढ़ोतरी
01-Jan-26 37,800 0%, 0 37,800 –
01-Jan-27 40,446 4% 1,618 42,064 11%
01-Jan-28 43,277 8% 3,462 46,739 24%
01-Jan-29 46,307 12% 5,557 51,863 37%
01-Jan-30 49,548 16% 7,928 57,476 52%
01-Jan-31 53,016 20% 10,603 63,620 68%
01-Jan-32 56,728 24% 13,615 70,342 86%
01-Jan-33 60,699 28% 16,996 77,694 106%

(सोर्स: AINPSEF)

2. लेवल 6 कर्मचारी (बेसिक पे: ₹35,400)

  • 2.1 फिटमेंट फैक्टर के साथ रिवाइज्ड बेसिक पे ₹74,340 हो जाएगा.
  • 7% सालाना इंक्रीमेंट और 4% DA हाइक के साथ 1 जनवरी 2033 तक अनुमानित बेसिक पे ₹1,52,798 हो जाएगा, जो कि मूल बेसिक पे (₹74,340) के दोगुने से भी ज्यादा है.
तारीख बेसिक पे (₹) DA रेट DA राशि (₹) ग्रॉस सैलरी (₹) ग्रॉस सैलरी बढ़ोतरी
01-Jan-26 74,340 0% 0 74,340 –
01-Jan-27 79,544 4% 3,182 82,726 11%
01-Jan-28 85,112 8% 6,809 91,921 24%
01-Jan-29 91,070 12% 10,928 1,01,998 37%
01-Jan-30 97,445 16% 15,591 1,13,036 52%
01-Jan-31 1,04,266 20% 20,853 1,25,119 68%
01-Jan-32 1,11,564 24% 26,775 1,38,340 86%
01-Jan-33 1,19,374 28% 33,425 1,52,798 106%

ध्यान दें कि ये आंकड़े केवल अनुमानित गणनाओं पर आधारित हैं. असली सैलरी बढ़ोतरी और नियम सरकार द्वारा 8th Pay Commission की सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद ही तय होंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND VS SL: सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत, 124 रनों से श्रीलंका को हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

IND VS SL:इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली.…

Last Updated: October 1, 2026 12:35:01 IST

UP Double Murder: शाहजहांपुर में डबल मर्डर से सनसनी, हनुमान मंदिर में दो साधुओं की हत्या, तख्त से बंधे मिले शव

UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:16:30 IST

IND vs SL: दो बिहारी पूरे श्रीलंका पर भारी! वैभव और ईशान ने मचाया गदर; अय्यर को छोड़ कोई और नहीं छू सका दहाई का आंकड़ा

IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जब…

Last Updated: October 1, 2026 12:14:08 IST

World Cup 2027 Schedule: आज कितने बजे होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान? जानें कहां देखें लाइव

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…

Last Updated: October 1, 2026 12:02:01 IST

कार में शव और कमरे में सुसाइड नोट…, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डॉक्टर की दर्दनाक मौत

Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 1, 2026 11:58:35 IST

WhatsApp Parental Controls: अब माता-पिता रख सकेंगे बच्चों के व्हाट्सएप पर नजर, लेकिन नहीं पढ़ पाएंगे पर्सनल चैट!

व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…

Last Updated: October 1, 2026 11:44:59 IST