<
Categories: क्राइम

Devar-Bhabhi Illicit Affair: इतना घिनौना था देवर-भाभी का रिश्ता, जैसे ही सामने आई हकीकत; जलते हुए चूल्हे पर बैठा दी भतीजी

Devar-Bhabhi Illicit Affair: बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के बीच नितिन कुमार लोनिया पर अपनी दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाने का आरोप है. गंभीर झुलसी बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Devar-Bhabhi Illicit Affair: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक विवाद के बीच एक दो साल की मासूम बच्ची की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने बच्ची के चाचा नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने गुस्से में अपनी मासूम भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया. यह घटना बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव की बताई जा रही है. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

देवर-भाभी के रिश्ते को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता के साथ कथित संबंध था. अंकिता अपने पति सुधीर और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी. काफी तलाश के बाद भी जब तीनों का पता नहीं चला, तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को नितिन, अंकिता और बच्ची के बारे में जानकारी मिली.

घर लौटते ही फिर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची वापस घुटकू लौटे. इसके बाद परिवार में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया. मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से झगड़ा हुआ. इसके कुछ समय बाद नितिन और अंकिता के बीच भी बहस होने लगी. इसी दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता के मुताबिक, मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठाने का आरोप नितिन पर है.

ये भी पढ़ें:  ‘अगर मां को बलि चाहिए तो…’ धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया सियासी घमासान

अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम

 घटना के बाद पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वह बुरी तरह झुलस गई थी और उसकी हालत बेहद गंभीर थी. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात बच्ची की मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि विवाद किस वजह से बढ़ा और बच्ची के साथ यह घटना किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: घर घुसना,कपड़े उठाना…क्या ये रेप की कोशिश है? झारखंड हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST

IND VS SL Highlights: सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत, 124 रनों से श्रीलंका को हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Ishan Kishan 80 Runs,: इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार…

Last Updated: October 1, 2026 12:56:24 IST

UP Double Murder: शाहजहांपुर में डबल मर्डर से सनसनी, हनुमान मंदिर में दो साधुओं की हत्या, तख्त से बंधे मिले शव

UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:16:30 IST

IND vs SL: दो बिहारी पूरे श्रीलंका पर भारी! वैभव और ईशान ने मचाया गदर; अय्यर को छोड़ कोई और नहीं छू सका दहाई का आंकड़ा

IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जब…

Last Updated: October 1, 2026 12:14:08 IST