BHIM UPI Feature: आज के डिजिटल दौर में UPI ऐप्स सिर्फ पैसे भेजने और रिसीव करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आपकी सारी फाइनेंशियल एक्टिविटीज को मैनेज करने का एक जरिया भी है. अगर आप भीम पेमेंट्स ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है. हाल ही में भीप ऐप द्वारा एक ऐसा फीचर जोड़ा गया है, जिसमें आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं. हाल ही में ट्रांसयूनियन सिबिल और NPCI भीम सर्विसेज लिमिटेड के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है.
इसके तहत BHIM App इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज दिए हुए अपना सिबिल स्कोर और क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (CIR) को सीधे इस ऐप पर जाकर चेक कर सकेंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
BHIM UPI का नया फीचर क्या है?
BHIM UPI के तहत अब आप आसानी से अपना सिबिल चेक कर सकते हैं. इस ऐप पर अब पूरा क्रेडिट रिपोर्ट भी आपको आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. किसी बाहरी वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं है. इन ऐप्स के जरिए आप अपने क्रेडिट प्रोफाइल को भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा भी आप इस ऐप में कई चीजें चेक कर सकते हैं जैसे कई भाषाओं का सपोर्ट खर्चे की ट्रैकिंग और किस्तों में भुगतान की सेवा भी उपलब्ध है.
कैसे चेक कर सकते हैं सिबिल?
अगर आप भीम ऐप के जरिए अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी भीम ऐप खोलकर फ्री सिबिल स्कोर का ऑप्शन देखने को मिलेगा. आपको अब इस ऑप्शन को नीचे की ओर स्वाइप करना है. अब ऐप को खोलें और लॉगिन करें. अब आपको पैन कार्ड नंबर, पहला नाम और आखिरी नाम दर्ज करना है.