इंडिया न्यूज़ डिजिटल का दबदबा बरकरार है. यू-ट्यूब से लेकर वेबसाइट तक, दर्शकों की पसंद बना हुआ है. यह दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है. यू-ट्यूब से लेकर वेबसाइट तक, हर प्लेटफॉर्म पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. इंडिया न्यूज़ के यू-ट्यूब चैनल पर जहां लगभग 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जो दर्शकों के भरोसे और पसंद को दर्शाता है. वहीं वेबसाइट (indianews.in) पर 10 मिलियन पेज व्यूज़ का माइलस्टोन भी हासिल कर लिया है, जो डिजिटल क्षेत्र में इसकी सफलता को प्रमाणित करता है.
आईटीवी डिजिटल के CEO अक्षांश यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इंडिया न्यूज़ डिजिटल ने नई ऊंचाइयों को छुआ है. उनकी रणनीति और दूरदर्शिता ने प्लेटफॉर्म को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. खास बात यह भी है कि indianews.in ने Comscore MMX के Desktop रेटिंग में फरवरी महीने में पहला स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.
देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसके दर्शकों और पाठकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यहां देश-विदेश, राज्य, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित हर क्षेत्र की छोटी-बड़ी खबरें तथ्यों के साथ विस्तार से दी जाती हैं, जो इसे एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाती हैं.