Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Muhurat Trading2026: 8 नवंबर को डेढ़ घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार, NSE-BSE ने जारी किया मुहूर्त ट्रेडिंग का शेड्यूल

Muhurat Trading2026: 8 नवंबर को डेढ़ घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार, NSE-BSE ने जारी किया मुहूर्त ट्रेडिंग का शेड्यूल

8 नवंबर 2026 को दिवाली पर NSE और BSE में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. जानिए प्री-ओपनिंग और मुख्य ट्रेडिंग सेशन का समय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें.

Written By:
Published: November 5, 2026 12:27:00 IST
Last Updated: 2026-11-05 12:30:43

Mobile Ads 1x1

Muhurat Trading 2026 Date and Time Schedule:  दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 8 नवंबर 2026, रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन करेंगे. यह खास ट्रेडिंग सेशन दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के अवसर पर होगा.आमतौर पर रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए निवेशकों को खास मौका दिया जाएगा. इस दौरान निवेशक शेयर खरीद और बेच सकेंगे.

एक्सचेंज की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपनिंग सेशन दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक चलेगा. इसके बाद मुख्य ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और 3:30 बजे तक जारी रहेगा.

मुहूर्त ट्रेडिंग 2026: तारीख और समय

तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार

मौका: दिवाली और लक्ष्मी पूजन

प्री-ओपनिंग सेशन: दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक

मुख्य ट्रेडिंग सेशन: दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक

क्या दिवाली पर शेयर बाजार खुला रहेगा?

दिवाली के दिन शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा. हालांकि, NSE और BSE की ओर से मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए विशेष सेशन रखा गया है. यानी निवेशक रविवार को भी तय समय के दौरान शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. एक्सचेंज के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण सामान्य कारोबार बंद रहेगा. इसके अलावा 10 नवंबर, मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर भी बाजार में छुट्टी रहेगी.

क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?

मुहूर्त ट्रेडिंग शेयर बाजार में दिवाली के मौके पर होने वाला एक खास ट्रेडिंग सेशन है. ‘मुहूर्त’ का मतलब होता है शुभ समय. भारतीय बाजार में कई सालों से दिवाली पर इस परंपरा का पालन किया जा रहा है.दिवाली को धन, समृद्धि और नई शुरुआत का त्योहार माना जाता है. यही वजह है कि कई निवेशक इस दिन शेयर बाजार में निवेश करना शुभ मानते हैं.कुछ निवेशक इस मौके पर शेयर खरीदते हैं, तो कुछ लोग नए निवेश की शुरुआत करते हैं. कई कारोबारी और निवेशक नए संवत की शुरुआत भी इसी दिन से मानते हैं.

मुहूर्त ट्रेडिंग को क्यों माना जाता है शुभ?

दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. व्यापारिक समुदाय में भी इस दिन से नए लेखा वर्ष की शुरुआत करने की परंपरा रही है.

इसी परंपरा को शेयर बाजार में भी अपनाया गया है. निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान अपनी पसंद की कंपनियों के शेयर खरीदते हैं. कई लोग इसे नए निवेश की शुरुआत का अच्छा मौका मानते हैं.

यह भी पढ़ें: Century Plyboards के शेयरों में क्यों मची बिकवाली? मुनाफा 46% बढ़ा, फिर भी शेयरों में गिरावट, फरवरी की ऊंचाई से 25% नीचे आया स्टॉक

MORE NEWS