<
Categories: बिज़नेस

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर शहरों में बदलाव नहीं हुआ. चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत बढ़ी, जबकि अलग-अलग राज्यों में ईंधन के दाम अलग-अलग रहे.

Petrol-Diesel Ka Taja Bhav Kya Hai Aaj: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आम लोगों की नजर रहती है. 6 अक्टूबर 2026 को कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा, हालांकि कुछ राज्यों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. ईंधन की कीमतें आमतौर पर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. 

आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा?

6 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर दर्ज किया गया है

राज्य पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
पश्चिम बंगाल ₹113.51 ₹99.82
महाराष्ट्र ₹111.21 ₹97.83
तमिलनाडु ₹107.76 ₹99.55
हरियाणा ₹102.97 ₹95.64
कर्नाटक ₹111.68 ढ़₹99.56
ओडिशा ₹108.97 ₹100.68
चंडीगढ़ ₹105.93 ₹95.82
तेलंगाना ₹115.73 ₹104.23

ये भी पढ़ें:  Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

पेट्रोल की कीमत क्यों अलग-अलग होती है?

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम हर राज्य में एक जैसे नहीं होते. इसकी बड़ी वजह राज्य सरकार का VAT/टैक्स, केंद्र का टैक्स, डीलर कमीशन, परिवहन खर्च और कच्चे तेल की कीमत है. इसी कारण एक राज्य में ईंधन दूसरे राज्य के मुकाबले सस्ता या महंगा हो सकता है. 

आज का अपडेट

6 अक्टूबर को ज्यादातर प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे, जबकि कुछ जगहों पर मामूली बदलाव दर्ज किया गया. इसलिए वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपने स्थानीय पेट्रोल पंप का ताजा रेट जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST