<
Categories: मनोरंजन

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बीच फिल्म ने वीकेंड के बाद सोमवार को भी मजबूत कमाई जारी रखी.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी.

सोमवार को कमाए ₹21 करोड़

सैकनिल्क के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, Drishyam 3 ने सोमवार यानी Day 4 पर करीब ₹21 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹197.50 करोड़ हो गई है. यानी फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ ₹2.50 करोड़ दूर है.

पहले तीन दिनों में भी हुई ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. पहले तीन दिनों की कमाई इस तरह रही:

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹62 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹53.50 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹61 करोड़

इस तरह फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ₹176.50 करोड़ नेट कमा लिए थे. सोमवार की कमाई जोड़ने के बाद यह आंकड़ा ₹197.50 करोड़ तक पहुंच गया है.

300 करोड़ के पार पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹237 करोड़ है, जबकि ओवरसीज मार्केट से करीब ₹66 करोड़ की कमाई हुई है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹303 करोड़ पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:  2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

200 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए तैयार

सोमवार की कमाई के बाद ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है. मंगलवार की कमाई के साथ फिल्म के इस बड़े आंकड़े को पार करने की पूरी उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन की यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.

ये भी पढ़ें: Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST