<
Categories: बिज़नेस

Price Hike from 1st May 2026: सब्जियों से लेकर सिलेंडर तक! 1 मई से पड़ेगा जेब पर सीधा असर? जान लें क्या होगा महंगा क्या सस्ता

Price Hike from 1st May 2026: साल 2026 का नया महीना शुरू होने वाला है. मई 2026 की पहली ही तारीख को कई चीजों पर दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Price Hike from 1st May 2026: साल 2026 का नया महीना शुरू होने वाला है. मई 2026 की पहली ही तारीख को कई चीजों पर दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में बताया जा रहा है कि LPG सिलेंडर से लेकर किराने के सामान तक और पेट्रोल डीजल से लेकर ट्रांसपोर्ट तक हर किसी पर दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. चलिए जान लेते हैं किन-किन चीजों पर दाम बढ़ सकते हैं? 

LPG की कीमतों में बदलाव

अमेरिका-इज़राइल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर भारत में ईंधन की कीमतों पर भी पड़ा है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने पूरे देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी. कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों पर इसका असर ज़्यादा पड़ा. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में एक महीने के अंदर तीन बार बढ़ोतरी हुई है. 7 मार्च को 114.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद, अप्रैल 2026 में मेट्रो शहरों में कीमतें 196 रुपये बढ़ गईं. इससे पहले मार्च में भी 28-31 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

पेट्रोल डीजल पर बढ़ेंगे दाम?

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें 29 अप्रैल को चल रहे विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की मौजूदा कीमत (लगभग $120 प्रति बैरल) पर, वैश्विक तेल लागत और घरेलू खुदरा कीमतों के बीच का अंतर काफी बढ़ गया है, जिससे रिफाइनरों और सरकार के लिए कीमतों को ज़्यादा समय तक स्थिर रखना मुश्किल हो गया है. हालाँकि, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

कार के बढ़ेंगे दाम

अगर आप अगले महीने हुंडई की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बुरी खबर है. कंपनी ने 1 मई 2026 से अपनी सभी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. हुंडई अपनी कारों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है और यह बढोतरी सभी सेगमेंट की कारों पर लागू होगी. इसका मतलब है कि अगले महीने से i10 से लेकर क्रेटा तक, हुंडई की सभी गाड़ियां महंगी होने वाली हैं. अब इन्हें खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. आइए आपको बताते हैं कि यह बढोतरी क्यों की गई है और गाड़ियां कितनी महंगी होने वाली हैं.

किराने के सामान के दाम बढ़ेंगे?

1 मई से किराने के सामान के दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है. रोजमर्रा की चीजें जैसे आटा, दाल, चावल, तेल और सब्जियों की कीमतें पहले से ही कुछ जगहों पर बढ़ रही हैं, और अगर 1 मई से नए रेट लागू होते हैं तो महंगाई और बढ़ सकती है. इससे घर का बजट बिगड़ सकता है और लोगों को अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है. खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों के लिए यह स्थिति मुश्किल पैदा कर सकती है. सरकार और संबंधित विभागों से उम्मीद की जा रही है कि वे कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

Gold Rate Today 28 April 2026: सोने में लौटी तेजी, जानें अपने शहर में का ताजा रेट

डेयरी उत्पादों के दाम

1 मई से दूध और अन्य डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है, जिससे आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हो सकता है. दही, पनीर, मक्खन और घी जैसी जरूरी चीजें पहले से ही महंगी मिलती हैं, और अब इनके दाम और बढ़ सकते हैं. कंपनियों का कहना है कि पशु चारा, ट्रांसपोर्ट और उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी करनी पड़ रही है. इस वजह से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. कई लोग पहले से ही महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में यह बढ़ोतरी उनके लिए और मुश्किलें पैदा कर सकती है.

LPG Booking New Rules: क्या LPG सिलेंडर होगा और महंगा? बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक; 1 मई से बदल जाएंगे नियम

Heena Khan

Recent Posts

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल ने दिया बड़ा झटका महंगे हुए पोस्टपेड प्लान, फ्री में मिलेगी ये चीज

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वोडाफोन आइडिया…

Last Updated: October 7, 2026 14:58:39 IST

Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 7, 2026 14:56:31 IST

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…

Last Updated: October 7, 2026 14:22:18 IST

Instagram पर 50 लोगों ने देखा मौत का मंजर, शादी करना चाहता था कपल; माता-पिता ने किया मना तो…

Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…

Last Updated: October 7, 2026 14:20:54 IST