Gujarat Election Results: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन अरविंद केजरीवाल के लिए राहत की बात है.
gujarat election result: गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन
Gujarat Election Results: आम आदमी पार्टी में ‘फूट’ से निराश दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए गुजरात से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. गुजरात नगर निगमों के चुनाव में जहां एक ओर फिर से भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है, तो सभी 15 निगमों में BJP बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की हालत बहुत अच्छी नहीं है, जबकि ओवैसी की पार्टी AIMIM को भुज में 3 सीटें मिली हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने जूनागढ़ जिला पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर किया है. जूनागढ़ में AAP उम्मीदवार ने भाजपा के पूर्व विधायक भूपत भयानी को हरा दिया है. इससे आम आदमी पार्टी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है. इसे एक तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने महिसागर जिले में बालासिनोर तालुका पंचायत की जनोद सीट जीत ली है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जूनागढ़ जिला पंचायत के मालीहाटी तालुका की अमरापुर सीट को भी अपने कब्जे में कर लिया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने मोरबी जिले के हलवाद तालुका पंचायत की चरदवा सीट से जीत हासिल की है.
चंदू मोरी ने मोरबी जिले के हलवाद तालुका पंचायत की चरदवा सीट से 1400 से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज की है. अमरेली जिले के बगसरा तालुका पंचायत की हमापुर सीट पर AAP उम्मीदवार की जीत हुई है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रंजनबेन लक्ष्मणभाई सोलंकी ने अमरेली जिले के बगसरा तालुका पंचायत की हमापुर सीट से 328 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…
Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…
Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…
Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…
Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…
Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…