Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम लिखे होने से विवाद खड़ा हो गया. शादी रुकवाने की धमकी का आरोप लगाते हुए बहनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है.

Written By:
Published: November 9, 2026 08:31:41 IST
Last Updated: November 9, 2026 08:31:41 IST

Mobile Ads 1x1

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह में दो बहनों के निकाह को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. मामला शादी के कार्ड पर लिखे दूल्हों के नाम से जुड़ा है. दोनों दूल्हों के नाम हिंदू परंपरा के अनुसार हैं, जबकि उनका परिवार मुस्लिम है और निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से होना है. शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है. अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और दोनों बहनों ने शादी समारोह के दौरान सुरक्षा की मांग की है.

शादी के कार्ड में हिंदू नाम देखकर क्यों मचा बवाल?

जानकारी के मुताबिक, गंगोह के मोहल्ला अनारकली की रहने वाली दो सगी बहनों का निकाह 12 नवंबर 2026 को होना तय हुआ है. परिवार ने शादी समारोह के लिए मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित बड़े कब्रिस्तान के पास एक गार्डन बुक कराया है. बताया जा रहा है कि जिन दो युवकों से बहनों का निकाह होना है, उनके नाम हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए हैं. हालांकि, दोनों युवक मुस्लिम हैं. युवतियों का कहना है कि उनके परिवारों में कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की परंपरा चली आ रही है. इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

गार्डन मालिक को फोन कर दी धमकी?

दोनों बहनों ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी शादी में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. तहरीर के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने गार्डन मालिक को फोन कर शादी की बुकिंग रद्द करने का दबाव बनाया. आरोप है कि फोन करने वाले ने कहा कि अगर शादी समारोह होने दिया गया तो रोहित प्रधान को बुलाकर हंगामा कराया जाएगा. इस घटना के बाद गार्डन मालिक भी समारोह कराने से पीछे हटने लगा है. इससे परिवार की शादी की तैयारियों पर संकट खड़ा हो गया है. दोनों बहनों ने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही 12 नवंबर को होने वाले निकाह को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए.

रोहित प्रधान ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा गार्डन मालिक को फोन करके धमकी देने की जानकारी नहीं है. अगर किसी ने उनके नाम का इस्तेमाल कर धमकी दी है तो पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए. रोहित प्रधान ने यह भी कहा कि हिंदू नाम रखकर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना गलत है और नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए. हालांकि, उन्होंने शादी रुकवाने या किसी को धमकी देने में अपनी भूमिका से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें:  Delhi Pollution: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI का आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा

पुलिस ने जांच के दिए आदेश

सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है. पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. फोन कॉल और धमकी के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

MORE NEWS