<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, 2.30 लाख किलो पहुंचा भाव; जानें दिल्ली से लखनऊ तक के रेट

Silver Rate Today 22 Oct 2026 : चांदी की कीमतों में 21 अक्टूबर 2026 को फिर गिरावट दर्ज हुई. सर्राफा बाजार में भाव ₹1,600 गिरकर ₹2,13,400 प्रति किलो पहुंचा, जबकि MCX पर भी चांदी सस्ती हुई.

Silver Rate Today 22 Oct 2026 : सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 21 अक्टूबर 2026 को चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद चांदी खरीदने वालों की नजर बाजार के नए रेट पर बनी हुई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 1,600 रुपये गिरकर 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. वहीं, अलग-अलग बाजारों और वेबसाइटों पर चांदी के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है.

MCX पर भी गिरे चांदी के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट दर्ज की गई. चांदी का भाव 1.09 फीसदी यानी 2,315 रुपये टूटकर 2,09,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,11,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 57.76 डॉलर प्रति औंस बताई गई. बुलियंस के आंकड़ों के अनुसार, चांदी का भाव 2,09,670 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

दिल्ली से चेन्नई तक चांदी का भाव

शहरों के हिसाब से चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ समेत कई शहरों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,30,000 रुपये बताया गया है. वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

शहरों में एक किलो चांदी के भाव

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,30,000
मुंबई ₹2,30,000
कोलकाता ₹2,30,000
चेन्नई ₹2,40,000
पटना ₹2,30,000
लखनऊ ₹2,30,000
अय़ोध्या ₹2,30,000
कानपुर ₹2,30,000
अलीगढ़ ₹2,30,000

ये भी पढ़ें:  UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ से नोएडा तक भाव

चांदी खरीदने से पहले जरूर जानें ये बात

चांदी की कीमतें बाजार, शहर और विक्रेता के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. इसके अलावा, चांदी के आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू कर भी देने पड़ सकते हैं. इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव जरूर पता कर लें. कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 22 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत या झटका? 14 शहरों में आज के रेट जारी, CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही DMRC का बड़ा कदम, अब रोज चलेंगी 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें; 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन तैनात

Delhi Metro Extra Trips GRAP 1: दिल्ली मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए…

Last Updated: October 22, 2026 10:20:12 IST

Gold Price 22 October 2026: दिवाली से पहले सोने में गिरावट, गोल्ड ₹1,300 सस्ता; क्या अभी खरीदना होगा फायदेमंद?

Gold Price 22 October 2026: मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति…

Last Updated: October 22, 2026 10:02:37 IST

Vijay Rashmika Wedding: 100 बार शादी के लिए पूछा, तब जाकर माने विजय देवरकोंडा! रश्मिका मंदाना ने खोला बड़ा राज़

Vijay Rashmika Wedding: 'कॉफी विद करण 9' में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी…

Last Updated: October 22, 2026 09:55:50 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ से नोएडा तक भाव

UP Petrol Diesel Price 22 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 22, 2026 09:31:15 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 309 के पार, GRAP-1 लागू; इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल

Delhi Air Pollution: आनंद विहार में AQI 237, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 231 और अशोक विहार…

Last Updated: October 22, 2026 09:25:54 IST

Amitabh Bachchan Health Update: बिग बी की सेहत हुई खराब? अमिताभ बच्चन को आराम की सलाह, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…

Last Updated: October 22, 2026 09:56:35 IST