Silver Rate Today 22 Oct 2026 : सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 21 अक्टूबर 2026 को चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद चांदी खरीदने वालों की नजर बाजार के नए रेट पर बनी हुई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 1,600 रुपये गिरकर 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. वहीं, अलग-अलग बाजारों और वेबसाइटों पर चांदी के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है.
MCX पर भी गिरे चांदी के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट दर्ज की गई. चांदी का भाव 1.09 फीसदी यानी 2,315 रुपये टूटकर 2,09,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,11,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 57.76 डॉलर प्रति औंस बताई गई. बुलियंस के आंकड़ों के अनुसार, चांदी का भाव 2,09,670 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.
दिल्ली से चेन्नई तक चांदी का भाव
शहरों के हिसाब से चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ समेत कई शहरों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,30,000 रुपये बताया गया है. वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.
शहरों में एक किलो चांदी के भाव
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | ₹2,30,000 |
| मुंबई | ₹2,30,000 |
| कोलकाता | ₹2,30,000 |
| चेन्नई | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,30,000 |
| लखनऊ | ₹2,30,000 |
| अय़ोध्या | ₹2,30,000 |
| कानपुर | ₹2,30,000 |
| अलीगढ़ | ₹2,30,000 |
ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ से नोएडा तक भाव
चांदी खरीदने से पहले जरूर जानें ये बात
चांदी की कीमतें बाजार, शहर और विक्रेता के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. इसके अलावा, चांदी के आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू कर भी देने पड़ सकते हैं. इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव जरूर पता कर लें. कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना भी जरूरी है.