<
Categories: मनोरंजन

Vijay Rashmika Wedding: 100 बार शादी के लिए पूछा, तब जाकर माने विजय देवरकोंडा! रश्मिका मंदाना ने खोला बड़ा राज़

Vijay Rashmika Wedding: 'कॉफी विद करण 9' में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी को लेकर खुलकर बात की. विजय ने बताया कि रश्मिका से शादी का फैसला लेने में उन्होंने समय क्यों लगाया.

Vijay Rashmika Wedding: करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण 9 इन दिनों सुर्खियों में है. शो में इस बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मेहमान बनकर पहुंचे. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक कई दिलचस्प बातें साझा कीं. इस दौरान उनकी शादी और मैरिज प्रपोजल को लेकर भी चर्चा हुई. विजय ने बताया कि वह रश्मिका से शादी करना चाहते थे, लेकिन इस फैसले को लेने में उन्होंने समय क्यों लगाया.

रश्मिका ने खुद विजय से की थी शादी की बात

शो में बातचीत के दौरान विजय देवरकोंडा ने बताया कि जब वह रश्मिका के साथ रिश्ते में आए, तब उन्हें उनके साथ रहना अच्छा लगता था. वह रश्मिका से शादी करना चाहते थे और उनके साथ अपनी जिंदगी बिताने की इच्छा रखते थे. वहीं, रश्मिका ने बताया कि उनके घर में भी शादी को लेकर बातचीत शुरू हो गई थी. वह खुद भी शादी के लिए तैयार थीं. ऐसे में उन्होंने विजय से सीधे पूछ लिया कि जब दोनों शादी करना चाहते हैं, तो फिर वह इस फैसले में देरी क्यों कर रहे हैं.

लगभग 100 बार हुई शादी की चर्चा

विजय ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने रश्मिका से करीब 100 बार शादी की बात की होगी. उन्होंने बताया कि एक बार छुट्टियां मनाकर लौटते समय एयरपोर्ट पर रश्मिका ने उनसे फिर शादी के बारे में पूछा था. रश्मिका के मुताबिक, वह करीब एक साल तक विजय से शादी करने के लिए कहती रहीं. इसके बाद करण जौहर ने विजय से पूछा कि आखिर उन्होंने शादी के लिए हां कहने में इतना समय क्यों लगाया.

विजय ने बताया क्यों नहीं की जल्दबाजी

विजय ने कहा कि उनके लिए शादी बहुत महत्वपूर्ण है. वह चाहते थे कि उनका रिश्ता हर परिस्थिति में मजबूत बना रहे. उनके मुताबिक, वह यह समझना चाहते थे कि दोनों के बीच की भावनाएं सिर्फ अच्छे समय में ही नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में भी वैसी ही रहती हैं या नहीं. विजय ने बताया कि एक बार रश्मिका ने उनसे पूछा था कि क्या वह उन्हें परख रहे हैं. यह सुनकर उन्हें बुरा लगा, क्योंकि उनका मकसद रश्मिका को परखना नहीं, बल्कि खुद और अपने रिश्ते को समझना था. वह जल्दबाजी में शादी करने के बजाय इस फैसले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहते थे.

ये भी पढ़ें:  फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

प्रोमो के बाद क्यों हुए थे विजय ट्रोल?

शो का प्रोमो सामने आने के बाद विजय के शादी को लेकर दिए गए बयान पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. कुछ लोगों ने उनके फैसले में देरी करने पर सवाल उठाए थे. हालांकि, पूरे एपिसोड में विजय ने अपनी बात विस्तार से समझाई. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह चाहते थे कि उनका रिश्ता हर उतार-चढ़ाव में मजबूत बना रहे.

ये भी पढ़ें: रामायण के ‘रावण तांडव’ में यश ने लूटी महफिल, लेकिन एआर रहमान के म्यूजिक से क्यों खफा हुए लोग?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST

Mumbai News: इंजीनियरिंग के छात्र को आ रहे थे आत्महत्या के विचार, हॉस्टल के कमरे में मिला मृत, जानें पूरा मामला

मुंबई के आईसीटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल अपने छात्रावास…

Last Updated: October 22, 2026 11:00:00 IST

Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर…

Last Updated: October 22, 2026 10:39:27 IST

दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही DMRC का बड़ा कदम, अब रोज चलेंगी 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें; 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन तैनात

Delhi Metro Extra Trips GRAP 1: दिल्ली मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए…

Last Updated: October 22, 2026 10:20:12 IST

Gold Price 22 October 2026: दिवाली से पहले सोने में गिरावट, गोल्ड ₹1,300 सस्ता; क्या अभी खरीदना होगा फायदेमंद?

Gold Price 22 October 2026: मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति…

Last Updated: October 22, 2026 10:02:37 IST