Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Noel Tata का Voltas से विदाई का ऐलान, 70 साल की उम्र में छोड़ेंगे चेयरमैन पद, Sunil D’Souza को मिलेगी कंपनी की कमान

Noel Tata का Voltas से विदाई का ऐलान, 70 साल की उम्र में छोड़ेंगे चेयरमैन पद, Sunil D’Souza को मिलेगी कंपनी की कमान

Voltas में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. Noel Tata चेयरमैन पद छोड़ेंगे और Sunil D’Souza कमान संभालेंगे. Jayant Balan नए MD बनेंगे.

Written By:
Published: November 7, 2026 13:16:13 IST
Last Updated: November 7, 2026 13:16:13 IST

Mobile Ads 1x1

टाटा ग्रुप की कंपनी Voltas में नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. Noel N. Tata 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद 11 नवंबर 2026 को कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर हो जाएंगे. टाटा ग्रुप के गवर्नेंस नियमों के मुताबिक यह फैसला लिया गया है.कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 6 नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में Noel Tata की रिटायरमेंट को मंजूरी दी गई. वह 12 नवंबर से चेयरमैन एमेरिटस की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Voltas से Noel Tata का 26 साल पुराना रिश्ता

Noel Tata साल 2003 से Voltas से जुड़े हुए हैं. कंपनी के मुताबिक, उनके नेतृत्व और रणनीतिक फैसलों ने Voltas की तरक्की में अहम भूमिका निभाई है. उनके मार्गदर्शन में कंपनी ने बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की और कारोबार को आगे बढ़ाया.अब उनकी जगह Sunil Alaric D’Souza 12 नवंबर से कंपनी के नए चेयरमैन होंगे. D’Souza पहले से ही Voltas के बोर्ड में डायरेक्टर हैं.

मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर भी होगा बदलाव

कंपनी में सिर्फ चेयरमैन ही नहीं, बल्कि मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी बदलाव होने जा रहा है.मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर Mukundan Menon C.P. का कार्यकाल 24 मई 2027 को पूरा होगा. इसी दिन वह टाटा ग्रुप की रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत कंपनी की सेवाओं से भी रिटायर हो जाएंगे.

उनकी जगह Jayant Balan को नया मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने की तैयारी है. वह फिलहाल कंपनी के Room Air Conditioner बिजनेस के प्रमुख हैं. बोर्ड ने उन्हें 25 मई 2027 से पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है. हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.फिलहाल उन्हें Room Air Conditioner बिजनेस के प्रमुख के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर डेजिग्नेट बनाया गया है.

Jayant Balan साल 1999 में Tata Administrative Service के जरिए टाटा ग्रुप से जुड़े थे. इसके बाद 2001 में Voltas में आ गए. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन, स्ट्रैटेजी, इंटरनेशनल ऑपरेशंस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे क्षेत्रों में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.

बोर्ड में एक और नई नियुक्ति

Voltas के बोर्ड ने Trent Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर Venkatesalu Palaniswamy को भी कंपनी में Additional Non-Independent Non-Executive Director नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उनकी नियुक्ति 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी.

Trent और Titan से भी रिटायर होंगे Noel Tata

Voltas के अलावा Noel Tata टाटा ग्रुप की दो और कंपनियों Trent और Titan के बोर्ड से भी रिटायर हो रहे हैं.Trent में वह 11 नवंबर 2026 को चेयरमैन और डायरेक्टर का पद छोड़ देंगे. 12 नवंबर से उन्हें चेयरमैन एमेरिटस बनाया जाएगा.वहीं, Titan में वह 12 नवंबर से नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन का पद छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार से एलन मस्क को बड़ा झटका, एक दिन में 7 लाख करोड़ की गिरावट, 10 फीसदी तक गिरे शेयर्स

MORE NEWS