Hindi News / Chhattisgarh / Chhattisgarh Cm Cms Name Approved In Chhattisgarh Know Who Is Vishnu Dev Sai

Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ में सीएम नाम पर लगी मुहर, जाने कौंन हैं विष्णु देव साय

India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ में चुनाव नतीजे आने के 7 दिनों बाद आज (रविवार) मुख्यमंत्री मिल गया। विधायक दल के बैठक के बाद विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया। सीएम की रेस लिस्ट में कई नेताओं का नाम था। जिसमें रमन सिंह और रेणुका सिंह के नाम पर चर्चा […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ में चुनाव नतीजे आने के 7 दिनों बाद आज (रविवार) मुख्यमंत्री मिल गया। विधायक दल के बैठक के बाद विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया। सीएम की रेस लिस्ट में कई नेताओं का नाम था। जिसमें रमन सिंह और रेणुका सिंह के नाम पर चर्चा तेज था। विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगने के बाद बीजेपी नेता नारायण चंदेल (Narayan Chandel) ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंन कहा कि ”वह अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं। बहुत सहज,सरल, विनम्र हैं। एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया।”

विष्णु देव साईं कौन हैं ?

1. साल 2020 से लेकर 2022 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे हैं।
2. विष्णु देव छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए गए। इससे पहले अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि साल 2019 में अजीत जोगी को एसटी के रूप में खारिज कर दिया गया था।

CG Weather News Today: गर्मी ने बढ़ाई परेशानियां, तापमान में होगी और बढ़त, IMD ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh CM

3. पीएम मोदी की पहली कैबिनेट में विष्णु देव साई को केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाया गया था।

4. विष्णु देव साई रायगढ़ से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

5. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990-98 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शुरू किया था। इस समय छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का ही हिस्सा था।

6. इस चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़ के कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराया था।

7. उन्होंने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है।

8. हालांकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में विष्णु देव को टिकट नहीं मिला था।

9. विष्णुदेव साय का जन्म जशपुर में हुआ है। राजनीति में आने से पहले वह एक किसान थें।

10. विष्णु देव साई कंवर जनजाति से आते हैं।

सीएम ने क्या कहा 

मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि “…पूरी ईमानदारी से मैं ‘सबका विश्वास’ के लिए काम करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ के लोगों से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। राज्य के सीएम के तौर पर हम वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पहला काम लोगों को 18 लाख ‘आवास’ देना होगा।” तीनों राज्यों में सीएम पद को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच पार्टी ने मुख्यमंत्री नाम को अंतिम रूप देने के लिए पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया। जिसने सबसे पहले विष्णु देव साई के नाम की घोषणा की। जबकि अन्य दो राज्य के सीएम नामों पर सस्पेंस जारी है।

Also Read:

Tags:

RAMAN SINGHVishnu Deo sai

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue