होम / Bharat Jodo Yatra: 41वें दिन आंध्र प्रदेश से शुरू हुई यात्रा, राहुल गांधी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद

Bharat Jodo Yatra: 41वें दिन आंध्र प्रदेश से शुरू हुई यात्रा, राहुल गांधी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 18, 2022, 12:29 pm IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को आंध्र प्रदेश पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के आंध्र प्रदेश पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया है।

आंध्रप्रदेश में 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी यात्रा

आपको बता दें कि कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अलुरु, मुनिकुर्ती और हट्टी बेलागल में पदयात्रा करेंगे। जिसके बाद अदोनी के छगी गांव में वह रात्रि विश्राम करेंगे। आंध्रप्रदेश में यह यात्री 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जिसके बाद तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में यात्रा प्रवेश करेगी।

फ्रांसिस्को ने की राहुल गांधी से अपील

इसके साथ ही बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान हुए। कांग्रेस सांसद और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा इसी बीच राहुल गांधी से एक अपील की है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी से अपील करते हुए सीएम फ्रांसिस्को ने कहा कि राहुल गांधी को अब भारत जोड़ो यात्रा रोक देनी चाहिए। साथ ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जाकर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का प्रचार करना चाहिए।

इस दिन शुरू हुई थी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। जम्मू-कश्मीर में इस यात्रा का समापन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान 12 राज्यों तथा केंद्र शासित राज्यों से होकर गुजरेंगे। कुल 3750 किमी का सफर इस यात्रा के दौरान पूरा करेंगे।

Also Read: Noida Dog Attack: आवारा कुत्तों ने ली 8 माह के बच्चे की जान, बच्चे की आंत आई बाहर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mallika Sherawat ने महेश भट्ट संग की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर अपने मेंटर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट -Indianews
Shekhar Kapur ने Met Gala 2024 की आलोचना, ज़ेंडया की तस्वीर शेयर कर फैशन इवेंट के बारे में कही यह बात -Indianews
Lok Sabha Election 2024: भारतीय राजनेताओं की फेवरेट बनी Toyota, Innova और Range Rover कारें, जानें इनके बारे में
Met Gala 2024 से Alia Bhatt ki नई तस्वीरे आई सामने, साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की ज्वैलरी – Indianews
Lok Sabha Election: 500 लोगो की कोर टीम, इतने गाँवों में रोज़ाना सभाएं, जानें कैसा है अमेठी और रायबरेली के लिए प्रियंका गांधी का मास्टर प्लान?-Indianews
Met Gala 2024 के रेड कार्पेट पर प्रेग्नेंट Deepika Padukone को मिस कर रहें हैं फैंस, सोशल मीडिया पर हुई ट्रेंड -Indianews
Hardeep Nijjar’s Killing: हरदीप निज्जर हत्या मामले में अमेरिका ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT