Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Archana Puran Singh Career: अर्चना पूरन सिंह के करियर पर ‘कपिल शर्मा शो’ ने लगाया ब्रेक? खुद बयां किया अपना बड़ा दर्द!

Archana Puran Singh Career: अर्चना पूरन सिंह के करियर पर ‘कपिल शर्मा शो’ ने लगाया ब्रेक? खुद बयां किया अपना बड़ा दर्द!

Archana Puran Singh Career: अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द! बताया कैसे कपिल शर्मा शो की व्यस्तता और उनकी हंसी वाली छवि ने उनके एक्टिंग करियर को प्रभावित किया और मेकर्स ने काम देना बंद कर दिया.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-20 19:06:32

Mobile Ads 1x1

Archana Puran Singh Career: कपिल शर्मा शो की जान मानी जाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपना वो दर्द साझा किया जिसे अक्सर उनकी ठहाकों भरी हंसी के पीछे लोग देख नहीं पाते. अर्चना ने बताया कि कैसे इस शो की व्यस्तता ने उनके अभिनय करियर पर एक तरह से ‘ब्रेक’ लगा दिया है. 

अर्चना ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें एक फिल्म का बड़ा ऑफर मिला था, जिसकी शूटिंग करीब 25 दिनों तक स्कॉटलैंड में होनी थी। लेकिन उस वक्त ‘द कपिल शर्मा शो’ अपने चरम पर था और साल भर में लगभग 100 एपिसोड्स शूट हो रहे थे. शो के कड़े शेड्यूल के कारण उनके पास किसी और प्रोजेक्ट के लिए वक्त ही नहीं बचा. ‘मैंने इतनी बार फिल्मों को मना किया कि धीरे-धीरे फिल्म निर्माताओं ने मुझे काम के लिए फोन करना ही बंद कर दिया.’ 

सिर्फ ‘जज’ बनकर रह गई पहचान

अर्चना इस बात से बेहद दुखी हैं कि आज फिल्म जगत उन्हें सिर्फ एक जज के तौर पर देखता है. उन्होंने मायूसी के साथ कहा, ‘मैं आज भी लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रही हूँ कि मैं मूल रूप से एक कलाकार हूँ. लेकिन इंडस्ट्री को लगता है कि मैं सिर्फ कुर्सी पर बैठकर हंसने वाली एक महिला हूँ.’ यही वजह है कि अब उन्हें गंभीर या लीक से हटकर किरदार नहीं मिलते और इतने सालों के अनुभव के बाद भी उन्हें अपनी एक्टिंग साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. 

‘निकाह’ से लेकर ओटीटी तक का सफर

अर्चना ने महज 20 साल की उम्र में 1982 में फिल्म निकाह से अपने करियर की शुरुआत की थी. जलवा में नसीरुद्दीन शाह के साथ लीड रोल निभाने वाली अर्चना ने 90 के दशक में कई आइटम नंबर और फिर कुछ कुछ होता है, दे दना दन और बोल बच्चन जैसी फिल्मों से कॉमेडी में अपनी धाक जमाई. हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की फिल्म टोस्टर में राजकुमार राव के साथ नजर आईं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि चूंकि अब कपिल का शो सीजनल हो गया है तो उनके पास दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय है. जल्द ही वह केके मेनन के साथ वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी.

Tags:

MORE NEWS