भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar kumar) अपनी स्विंग गेंदबाजी और शांत स्वभाव के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं. मैदान पर जहां वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और मैच जिताने वाली गेंदबाजी से चर्चा में रहते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी कमाल की है. उनकी पत्नी नुपुर नागर के साथ उनका रिश्ता एक साधारण दोस्ती से शुरू होकर एक मजबूत और स्थायी जीवनसाथी के रिश्ते में बदल गया था. आइए जानते हैं ये सब कैसे हुआ.
भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर की पहली मुलाकात उनके स्कूल के दिनों में मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुई थी. दोनों पहले सिर्फ अच्छे दोस्त थे और पड़ोसी होने के कारण एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. उस समय दोनों के बीच एक मासूम और सरल दोस्ती थी, जिसमें किसी तरह की उम्मीद या भविष्य की योजना शामिल नहीं थी. लेकिन समय के साथ उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए. जैसे-जैसे भुवनेश्वर का क्रिकेट करियर आगे बढ़ता गया, उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर भारतीय टीम तक अपनी पहचान बनाई.
इंटरनेशनल स्तर पर सफलता पाने के बाद भी नुपुर उनके जीवन का एक स्थिर और महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रहीं. भुवनेश्वर के बिजी होने और मैचों का दबाव होने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा और मीडिया की नजरों से दूर रखा. कई वर्षों तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद, दोनों ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया.
2017 में रचाई शादी
इसके बाद 23 नवंबर 2017 को भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर ने शादी कर ली. इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए. आज भुवनेश्वर कुमार न सिर्फ एक सफल क्रिकेटर हैं, बल्कि एक जिम्मेदार पति के रूप में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं. फिलहाल वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.