CSK Sign Akash Madhwal: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. हाल ही में 18 साल के युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे की जगह 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को स्क्वाड में जोड़ा है. आकाश मधवाल IPL 2026 में सीएसके के तेज गेंदबाजी अटैक को और भी मजबूत बनाएंगे. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी.
CSK ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है, उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया गया है.’ बता दें कि 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई थी. इसके चलते वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो हो गए. जानें कौन हैं आयुष म्हात्रे के रिप्लसेमेंट आकाश मधवाल…
कौन हैं आकाश मधवाल?
32 साल के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल उत्तराखंड के रुड़की से आते हैं. वह पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं. आकाश मधवाल ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2024 में भी वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, जिसके बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए. राजस्थान ने IPL 2026 से पहले आकाश मधवाल को रिलीज कर दिया. फिर ऑक्शन में भी किसी फ्रेंचाइजी ने मधवाल पर बोली नहीं लगाई. अब आकाश मधवालस चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हैं. आकाश मधवाल को CSK 30 लाख रुपये सैलरी देगी.
Official Announcement
Speed incoming!! ⚡️
Akash Madhwal is now #Yellove 💛Note: Akash Madhwal replaces Ayush Mhatre, who has been ruled out due to hamstring injury.#WhistlePodu pic.twitter.com/tSgnZupmZb
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
आकाश मधवाल का IPL में प्रदर्शन
आकाश मधवाल ने आईपीएल में अभी तक 2 अलग-अलग टीमों की ओर से कुल 17 मैच खेले हैं. इस दौरान आकाश मधवाल ने 10.05 की इकॉनमी और 25.65 की औसत से कुल 23 विकेट चटकाए हैं.
आयुष म्हात्रे को लगी गंभीर चोट?
बता दें कि आयुष म्हात्रे को बाएं पैर की हैमस्ट्र्रिंग में गंभीर चोट आई है. इसकी वजह से आयुष म्हात्रे पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं. आयुष म्हात्रे की चोट को ठीक होने में 6-12 हफ्ते लग सकते हैं. IPL 2026 में आयुष म्हात्रे ने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. वह अभी तक इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आयुष ने 6 पारियों में 201 रन बनाए हैं.