<
Categories: क्रिकेट

गोविंदा की भतीजी से हुआ प्यार, सालों तक किया डेट, फिर रचाई शादी, दिलचस्प है स्टार क्रिकेटर की लव स्टोरी

Nitish Rana-Sachi Marwah Love Story: भारतीय क्रिकेटर नीतिश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह का रिश्ता प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल माना जाता है. इस कपल ने फरवरी 2019 में शादी की थी, लेकिन शादी से पहले दोनों ने तीन साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था.

Nitish Rana Love Story: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर नीतिश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह का रिश्ता प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल माना जाता है. इस कपल ने फरवरी 2019 में शादी की थी, लेकिन शादी से पहले दोनों ने तीन साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. आज उनकी प्रेम कहानी भारतीय क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित लव स्टोरीज में गिनी जाती है. नितीश और साची की पहली मुलाकात साची के भाई परमवीर मारवाह के जरिए हुई थी. परमवीर और नितीश साथ में फुटबॉल खेलते थे और इसी दौरान एक दिन नितीश की मुलाकात साची से हुई.

शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया. जून 2018 में नितीश और साची की सगाई हुई, जिसके बाद 18 फरवरी 2019 को दिल्ली में दोनों ने भव्य समारोह में शादी रचाई. इस शादी में परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं.

साची मारवाह सिर्फ एक क्रिकेटर की पत्नी नहीं हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान रखने वाली सफल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. वह साची एंड नवनीत डिजाइन स्टूडियो की को-फाउंडर हैं और डिजाइन इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं. साची एक कलात्मक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके माता-पिता संगीता और सुशील मारवाह मशहूर मूर्तिकार हैं. साथ ही वह बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भतीजी भी हैं.

2025 में बने माता-पिता

नितीश के क्रिकेट करियर में साची हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं. आईपीएल हो या घरेलू क्रिकेट, साची को अक्सर स्टेडियम में नितीश का हौसला बढ़ाते देखा गया है. नितीश भी कई बार उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत और सपोर्ट सिस्टम बता चुके हैं. साल 2025 में इस कपल के जीवन में एक नई खुशी आई, जब उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. इसके साथ ही उनके परिवार की खुशियां और बढ़ गईं.  दोस्ती से शुरू होकर प्यार, शादी और परिवार तक पहुंची नितीश राणा और साची मारवाह की यह कहानी साबित करती है कि सच्चा रिश्ता भरोसे, समझ और साथ से बनता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: Nitish Rana

Recent Posts

Team India Next Match: जानिए भारतीय टीम का अगला T20 मुकाबला कब और किस स्टेडियम में होगा

Team India Next Match: भारत का अगला T20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 7, 2026 13:48:36 IST

IND vs WI: 43 गेंदों में श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, कप्तान ने एक साथ तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, देख गंभीर भी दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…

Last Updated: October 7, 2026 13:28:01 IST

सेना के हवलदार की होटल में मौत, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जांच शुरू

Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…

Last Updated: October 7, 2026 13:11:55 IST

Apoorva Mukhija Viral Video: ‘मुझे नहीं पता था…’ वायरल किसिंग वीडियो पर Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी; एयरपोर्ट पर रोते-रोते हुआ बुरा हाल

Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…

Last Updated: October 7, 2026 13:09:25 IST

Anant Singh Viral Video: लेटे-लेटे लगवाया तिलक, कैमरा देखते ही मंगाया ब्लैक चश्मा

Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…

Last Updated: October 7, 2026 13:10:51 IST

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST