Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: शर्मनाक रिकॉर्ड! दिल्ली कैपिटल्स का पावरप्ले बना मजाक, 13/6 पर हुए ढेर

IPL 2026: शर्मनाक रिकॉर्ड! दिल्ली कैपिटल्स का पावरप्ले बना मजाक, 13/6 पर हुए ढेर

IPL 2026 Delhi Capital Record: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की टीम पावरप्ले में सिर्फ 13 रन ही बना पाई. यह आईपीएल इतिहास में किसी टीम का पावरप्ले में सबसे छोटा स्कोर है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-28 10:25:35

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Delhi Capital Record: आईपीएल में कोई भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है. एक दिन कोई टीम 250 से ज्यादा का स्कोर बना देती है, तो अगले दिन 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाती है. दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही आईपीएल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. सोमवार (27 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई है. इसके जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने 6.3 ओवर में 9 विकेट रहते 76 रनों का टारगेट चेज कर लिया. इसी के साथ ही आरसीबी टीम ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है.

DC के नाम जुड़े शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026 में आरसीबी के खिलाफ खेला गया मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आरसीबी के सामने 75 रनों पर ही सिमट गई. यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 और किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 67 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है.

  • 66 बनाम मुंबई इंडियंस- दिल्ली, 2017
  • 67 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- मोहाली, 2017
  • 75 बनाम आरसीबी- दिल्ली, 2026*
  • 80 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2013
  • 82 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- दिल्ली, 2013

पावरप्ले में सबसे कम स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने पावरप्ले में सिर्फ 13 रन बनाए, जबकि 6 विकेट गंवा दिए. इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के नाम आईपीएल में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है. इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम साल 2009 में पावरप्ले में सिर्फ 14 रन ही बना पाई है.

IPL में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर

  • 13/6- DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026*
  • 14/2- RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
  • 14/3- SRH बनाम RR, पुणे, 2022
  • 15/2- CSK बनाम KKR, कोलकाता, 2011
  • 16/1- CSK बनाम DD, रायपुर, 2015
  • 16/1- CSK बनाम RCB, चेन्नई, 2019

कैसा रहा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाया. आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और अनुभवी दिग्गज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी धारदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया. भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए. जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा रसिख सलाम डार ने 2 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किए. इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स 75 रन पर ही ढेर हो गई. इस टारगेट को आरसीबी ने 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें:-IPL 2026: भुवी के सिर पर सजी पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की रेस में ट्विस्ट, टॉप-5 में पहुंचे विराट कोहली

MORE NEWS