<

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पिता पर केस दर्ज, आरोपी के साथ पुणे गई थी रहने

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. अस्पताल से छुटटी के बाद लड़की और उसके नवजात शिशु को ‘स्पेशल एडॉप्शन’ एजेंसी में रखा जाएगा और उसकी तब तक देखभाल की जाएगी जब तक कि उसकी उम्र 18 साल की नहीं होती.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके मन भी ये सवाल उठने लगेंगे कि आखिर हमारा समाज कहां जा रहा है. दरअसल, जिला अस्पताल में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने मंगलवार को ‘सीजेरियन आपरेशन’ के जरिए एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद नवजात शिशु के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.

जिले में जरूरतमंद बच्चों की देखभाल करने वाली राज्य सरकार की संस्था बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एलएस खाती ने बताया कि गर्भवती लड़की प्रसव पीड़ा से बेहाल थी और ऐसे में उनकी संस्था ने उसके अभिभावक के रूप में जिम्मेदारी उठाते हुए चिकित्सकों को उसका आपरेशन करने के लिए जरूरी अनुमति पत्र पर दस्तखत किए.

पुणे में काम करता है युवक

खाती ने बताया कि नवजात शिशु के पिता के खिलाफ मुनस्यारी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 87 तथा 5/6 और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु का पिता बताया जा रहा युवक पुणे में काम करता है.

नाबालिग लड़की ने समिति को जानकारी दी है कि जब वह बहुत छोटी थी, तभी उसके माता-पिता अलग हो गए थे, पिछले साल वह उस युवक के संपर्क में आई और उसके साथ पुणे चली गई, जहां वह गर्भवती हो गयी.

शिशु को ‘स्पेशल एडॉप्शन’ एजेंसी में रखा जाएगा

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल से छुटटी के बाद लड़की और उसके नवजात शिशु को ‘स्पेशल एडॉप्शन’ एजेंसी में रखा जाएगा और उसकी तब तक देखभाल की जाएगी जब तक कि उसकी उम्र 18 साल की नहीं होती.

वहीं बलुवाकोट थानाध्यक्ष नीमा बोहरा के मुताबिक मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही आरोपी युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. जच्चा-बच्चा बाल कल्याण समिति की निगरानी में हैं. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती के मुताबिक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों को राजकीय दत्तक गृहण अभिकरण में रखा जाएगा.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST