Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Mumbai Indians: 7 मैच 5 हार… फिर भी हार्दिक पांड्या को सपोर्ट कर रहा क्रिकेटर, रोहित शर्मा से कर दी तुलना

Mumbai Indians: 7 मैच 5 हार… फिर भी हार्दिक पांड्या को सपोर्ट कर रहा क्रिकेटर, रोहित शर्मा से कर दी तुलना

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या पर दबाव और बढ़ गया है. इस मुश्किल समय में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है और उनके लिए सहानुभूति दिखाने की अपील की है.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 17:28:13 IST

Mobile Ads 1x1
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के मुकाबले में वानखेड़े मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है, जहां उसने सात मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की हैं. इससे कप्तान हार्दिक पांड्या पर दबाव और बढ़ गया है. इस मुश्किल समय में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है और उनके लिए सहानुभूति दिखाने की अपील की है.
 
अश्विन ने कहा कि मुंबई ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था और उसके बाद से टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. उन्होंने यह भी बताया कि पांड्या ने गुजरात टीम की कप्तानी करते हुए एक बार खिताब जीता और एक बार फाइनल तक पहुंचे. अश्विन ने कहा कि मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह कप्तान के रूप में पांड्या को वापस लाया था और इतने कम समय में उनकी कप्तानी पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ कप्तान पर डालना सही नहीं होता.

संजू ने जड़ा था शतक

उन्होंने यह भी कहा कि जब पांड्या ने रोहित की जगह ली थी, तब उन्हें दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम को पिछले सत्र में अंतिम चार तक पहुंचाया. हालांकि इस बार टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. मुकाबले की बात करें तो संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. मुंबई की ओर से अम गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की.

मुंबई की हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. अकील होसेन ने पहले ही ओवर में डेनिश मालेवार को बिना खाता खोले आउट कर दिया. इसके बाद मुकेश चौधरी ने क्विंटन डी कॉक को सस्ते में पवेलियन भेज दिया. होसेन ने नामन धीर को भी शून्य पर आउट कर दिया, जिससे मुंबई इंडियंस 11 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी और टीम पर दबाव और बढ़ गया.

MORE NEWS