Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL में भी उधारी का खेल! फ्रेंचाइजी लोन पर ले सकती है दूसरी टीम का खिलाड़ी, क्या है पूरा नियम?

IPL में भी उधारी का खेल! फ्रेंचाइजी लोन पर ले सकती है दूसरी टीम का खिलाड़ी, क्या है पूरा नियम?

IPL Loan System: आईपीएल 2026 के बीच लोन सिस्टम एक बार फिर चर्चा में आया है. इस नियम के तहत कोई फ्रेंचाइजी दूसरी टीम के किसी खिलाड़ी को उधार के तौर पर से सकती है. जानें इस नियम के बारे में...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 22, 2026 11:39:45 IST

Mobile Ads 1x1

IPL Player Loan System: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने के बाद आईपीएल का लोन सिस्टम एक बार फिर चर्चा में आया है. दरअसल, CSK के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फ्रेंचाइजी को सुझाव दिया है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से विहान मल्होत्रा को लोन पर ले सकते हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है आखिर सीजन के बीच में किसी एक टीम का खिलाड़ी दूसरी टीम के लिए कैसे खेल सकता है. दरअसल, साल 2018 में यह नियम शुरू किया गया था. इसके तहत अगर किसी टीम के खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं, तो वह दूसरी फ्रेंचाइजी से खिलाड़ियों को उधार यानी लोन पर ले सकते हैं. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होता है. जानें इस नियम का कैसे होता है इस्तेमाल…

क्या है आईपीएल का लोन सिस्टम?

आईपीएल के लोन सिस्टम के अनुसार, एक फ्रेंचाइजी दूसरी टीम से खिलाड़ियों को किराए पर ले सकती है. इसमें फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी को खरीदती नहीं है और न ही उसे रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया जाता है. इसके लिए कई नियम हैं. 

  • सिर्फ उसी खिलाड़ी को लोन पर लिया जा सकता है, जिसने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अधिकतम 2 मैच खेले हों.
  • यह लोन विंडो सीजन के 7वें मैच तक ही खुला रहता है.
  • अगर किसी खिलाड़ी को दूसरी टीम में जाना है, तो उसे अपनी फ्रेंचाइजी से इजाजत लेनी होगी.
  • जिस खिलाड़ी को लोन पर लिया जा रहा है, वह अपनी मूल फ्रेंचाइजी के खिलाफ नहीं खेल सकता है.
  • लोन पर लिए गए खिलाड़ी को अपनी टीम से पैसा मिलता है, जबकि जो टीम उधार पर लेती है वो मैच फीस भी देती है.
  • अभी तक किसी टीम ने लोन सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया है.

क्या CSK करेगी लोन सिस्टम का इस्तेमाल?

CSK के 18 साल के युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. आयुष म्हात्रे ने अभी तक इस सीजन में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी आयुष म्हात्रे की जगह किस खिलाड़ी को मौका देती है. यह भी देखना होगा कि क्या CSK लोन सिस्टम का इस्तेमाल करेगी.

MORE NEWS