Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RR vs SRH: हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, कब-कहां देख पाएंगे Live स्ट्रीमिंग, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs SRH: हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, कब-कहां देख पाएंगे Live स्ट्रीमिंग, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स (RR) शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, जहां उनका लक्ष्य जीत दर्ज कर पुराना हिसाब बराबर करना होगा.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 09:15:53 IST

Mobile Ads 1x1

RR vs SRH Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स (RR) शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, जहां उनका लक्ष्य जीत दर्ज कर पुराना हिसाब बराबर करना होगा. यह आईपीएल मुकाबला दोनों टीमों के लिए अंक तालिका में सुधार करने के लिहाज से बेहद अहम है. राजस्थान इस मैच में पिछली हार का बदला लेने के इरादे से खेलेंगे. 13 अप्रैल को SRH ने उन्हें 57 रनों से करारी शिकस्त दी थी, जिसमें प्रफुल हिंगे का शानदार प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ था.

उस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी वापसी की है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रनों से जीत हासिल की. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक अस्थिर रहा है, लेकिन टीम अभी भी मजबूत मानी जाती है. वह फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसे पता है कि जयपुर में RR आक्रामक अंदाज में खेल सकती है. पिछली भिड़ंत में SRH ने हर विभाग में RR को पछाड़ दिया था, इसलिए यह मुकाबला उनके लिए एक और चुनौती साबित होगा.

कब होगा टॉस?

RR के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 254 रन 220.86 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने भी 245 रन 49 की औसत से जोड़े हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है. यह मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा और रात 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग? कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. आईपीएल में अब तक RR और SRH के बीच 22 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 13 और RR ने 9 मैच जीते हैं. इस आंकड़ों के अनुसार देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान से आगे नजर आती है. अब देखना होगा कि शाम के मैच में आज क्या होता है. 

MORE NEWS