Live TV
Search
Home > क्रिकेट > 6 मैच, 115 गेंद… जसप्रीत बुमराह ने झटका पहला विकेट, तो खुशी से कूदने लगे हार्दिक-सूर्या, देखें Video

6 मैच, 115 गेंद… जसप्रीत बुमराह ने झटका पहला विकेट, तो खुशी से कूदने लगे हार्दिक-सूर्या, देखें Video

Jasprit Bumrah First Wicket in IPL 2026: जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन को अपना शिकार बनाया. यह इस सीजन बुमराह का पहला विकेट है, जिसके लिए उन्हें 115 गेंदों का इंतजार करना पड़ा.

Written By: Ankush Upadhyay
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-21 15:21:34

Mobile Ads 1x1

Jasprit Bumrah First Wicket in IPL 2026: मुंबई इंडियंस के घातक तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आखिरकार IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म कर दिया है. IPL 2026 के शुरुआती 5 मैचों में जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. फिर सीजन के छठे मैच में आखिरकार बुमराह को पहली सफलता मिली. उन्होंने गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन को अपना शिकार बनाया. जसप्रीत बुमराह के लिए यह विकेट मौजूदा सीजन में 115वीं गेंद पर आया. वहीं, आईपीएल के पिछले सीजन को भी जोड़ लें, तो बुमराह ने 146 गेंदों में पहली सफलता हासिल की है.

20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डालने आए. बुमराह ने पहली ही गेंद पर GT के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन को कृष भगत के हाथों कैच आउट करवा दिया. इस विकेट के बाद मानो जसप्रीत बुमराह की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. उनके रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

पहली विकेट मिलने पर बुमराह का रिएक्शन

जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही अपना पहला विकेट लिया, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. ऐसा लग रहा था कि बुमराह ने कोई बड़ी जीत हासिल कर ली है. सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों के लिए यह खुशी का पल था. कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भागकर आते हैं और बुमराह को गले लगा लेते हैं. खासकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) उस समय बेहद खुश दिखाई दे रहे थे. हार्दिक ने इस तरह जश्न मनाया, जैसे उन्होंने खुद ही विकेट लिया हो. बुमराह के इस पहले विकेट की अहमियत सभी खिलाड़ियों को अच्छे से पता है, क्योंकि यह उनके ऊपर से दबाव को कम करेगा. देखें बुमराह के रिएक्शन का वीडियो…

IPL में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा इंतजार

बता दें कि जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जिन्हें आईपीएल के किसी सीजन में पहली विकेट के लिए इतना इंतजार करना पड़ा. इससे पहले अनिल कुंबले को साल 2008 में ही अपनी पहली विकेट के लिए 124 गेंद का इंतजार करना पड़ा था. वहीं, प्रवीण कुमार ने 2012 में पहली विकेट के लिए 159 गेंदों तक इंतजार किया था, जो सबसे ज्यादा है.

मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

मैच की बात करें, तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए. तिलक वर्मा ने नाबाद 101 और नमन धीर ने 45 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 100 के स्कोर पर सिमट गई. इससे मुंबई ने 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. अश्वनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर ने 2-2 विकेट लिए. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने भी 1-1 विकेट चटकाए.

MORE NEWS