Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘बख्श दो कपिल पाजी…’, जब कीवी गेंदबाज ने कपिल देव के आगे किया सरेंडर, 46 साल पुराना है किस्सा

‘बख्श दो कपिल पाजी…’, जब कीवी गेंदबाज ने कपिल देव के आगे किया सरेंडर, 46 साल पुराना है किस्सा

Jeremy Coney Surrender To Kapil Dev: साल 1980 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक मुकाबले में कपिल देव ने 51 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस मैच के दौरान कपिल देव की खतरनाक बल्लेबाजी के सामने कीवी गेंदबाज ने सरेंडर कर दिया था.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-04-16 11:46:59

Mobile Ads 1x1

Jeremy Coney Surrender To Kapil Dev: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव क्रिकेट जगत में महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है. 1970-80 के दशक में कपिल देव (Kapil Dev) गेंद और बल्ले से विपक्षी टीमों को खूब परेशान करते थे. कपिल देव ने सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी अन्य गेंदबाजों के अंदर अपना डर बैठाया हुआ था. उस जमाने में जब कपिल देव बल्लेबाजी करने के लिए आते थे, तो सामने वाले गेंदबाज के पसीने छूट जाते थे.

एक ऐसी ही घटना साल 1980 में देखने को मिली थी, जब गेंदबाज ने कपिल देव के सामने सरेंडर कर दिया था. 21 दिसंबर 1980 को ब्रिस्बेन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला जा रहा था. इस मैच में कपिल देव छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. उस समय भारत का स्कोर 84/4 था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना आक्रामक रवैया नहीं छोड़ा. कपिल देव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर पिटाई की.

इस खिलाड़ी ने किया सरेंडर

कपिल देव के बाद भारतीय टीम में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं बची थी, लेकिन फिर वह अपने आक्रामक अंदाज में ही खेल रहे थे. इसी दौरान न्यूजीलैंड के मीडियम पेसर जेरेमी कोनी गेंदबाजी करने के लिए आए. कपिल देव ने जेरेमी कोनी की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर एक विशाल छक्का लगाया. इसके बाद कोनी ने अगली गेंद डाली, जिस पर कपिल देव ने एक और बड़ा छक्का लगाया.

उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने कीवी गेंदबाज कोनी बेबस नजर आए. जब कपिल देव अगली गेंद का इंतजार कर रहे थे, तो जेरेमी कोनी ने अपनी जेब से सफेद रुमाल निकाला और मजाकिया अंदाज में सरेंडर कर दिया. हालांकि कपिल देव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी. बता दें कि जेरेमी कोनी अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते थे. हालांकि 

कपिल देव ने खेली 75 रनों की तूफानी पारी

इस मुकाबले में कपिल देव ने 51 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 204 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 2 गेंद बाकी रहते ही टारगेट चेज कर लिया. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी.

कपिल देव ने जिताया था वर्ल्ड कप

दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव भारत के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 25 जून 1983 को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी. भारत ने विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर ऐतिहासिक कारनामा किया था.

MORE NEWS