Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘IPL की समझ नहीं…’, एलिस्टर कुक पर क्यों भड़के केविन पीटरसन, सरेआम लगा दी क्लास

‘IPL की समझ नहीं…’, एलिस्टर कुक पर क्यों भड़के केविन पीटरसन, सरेआम लगा दी क्लास

IPL 2026: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने साथी एलिस्टर कुक की सरेआम क्लास लगा दी है. केविन पीटरसन ने लिखा कि एलिस्टर कुक को आईपीएल में होने का जरा भी अनुभव नहीं है. जानें क्या है पूरा मामला...

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 16:23:19 IST

Mobile Ads 1x1

Kevin Pietersen vs Alastair Cook: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर इंग्लैंड के 2 पूर्व दिग्गजों के बीच बहस छिड़ गई है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने कहा कि एलिस्टर कुक को IPL में होने का जरा भी अनुभव नहीं है. उन्हें यह भी नहीं पता कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच रहना कैसा होता है, इसलिए जैकब बेथल के बारे में उनकी राय का कोई महत्व नहीं है. दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने जैकब बेथल को आईपीएल छोड़ने की सलाह दी थी.

एलिस्टर कुक का कहना है कि अगर जैकब बेथल (Jacob Bethell) को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, तो उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने चाहिए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद केविन पीटरसन ने उनको जवाब दिया. बता दें कि जैकब बेथल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा हैं. IPL 2026 में अभी तक जैकब बेथल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है.

एलिस्टर कुक ने बेथल को दी थी ये सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जैकब बेथल के आईपीएल में बैठे रहने पर सवाल उठाया था. कुक का कहना था कि जैकब बेथल आईपीएल में बैठे रहकर अपना समय खराब कर रहे हैं. उन्होंने बेथल को सुझाव दिया कि इंग्लैंड में वापस आकर काउंटी क्रिकेट खेलें और वारविकशायर के लिए ओपनिंग करें. 

कुक पर भड़के केविन पीटरसन

जैकब बेथल को दिया गया एलिस्टर कुक का सुझाव इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) को पसंद नहीं आया. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एलिस्टर कुक पर हमला बोला. पीटरसन ने कहा कि एलिस्टर कुक को आईपीएल में होने का अनुभव नहीं है. ऐसे में उनके सुझाव का कोई महत्व नहीं है. पीटरसन ने जैकब बेथल के लिए लिखा, ‘भारत में ही रहो, जैकब। मुझे पता है, भले ही तुम अभी नहीं खेल रहे हो, लेकिन सीख रहे हो और एक बेहतर खिलाड़ी बनोगे.’

जैकब बेथल ने क्या कहा?

आरसीबी के युवा स्टार जैकब बेथल का मानना है कि वह आईपीएल में ज्यादा सीख सकते हैं. बेथल ने स्काई क्रिकेट पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा, ‘वर्ल्ड कप के बाद एक महीने पहले की तुलना में अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं. यहां के खिलाड़ियों के साथ समय बिताने और भारत और आईपीएल में क्रिकेट के उच्च स्तर को देखकर. जब तक आप यहां आकर किसी टीम या टूर्नामेंट का अनुभव नहीं करते, तब तक बहुत कम लोग समझ पाएंगे कि यह कितना शानदार है.’ बेथल ने कहा कि इसका माहौल बिल्कुल अलग है. ऐसा लगता है कि टूर्नामेंट के स्तर को देखते हुए, हर कोई अनजाने में ही अपने खेल का स्तर बढ़ा देता है, भले ही उन्हें इसका एहसास न हो.’

बेथल को आईपीएल में क्यों नहीं मिल रहा मौका?

जैकब बेथल आईपीएल में आरसीबी (RCB) की स्क्वाड का हिस्सा हैं. आरसीबी की टीम में कई धाकड़ बल्लेबाज हैं. आरसीबी हर मुकाबले में टिम डेविड, रोमारियो शेपर्ड फिनिशर को प्लेइंग-11 में मौका देती है, जो आखिरी के ओवर में तेजी से रन बना सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में जोश हेजलवुड या जैकब डफी का खेलना जरूरी है. ऐसे में प्लेइंग-11 में सिर्फ विदेशी खिलाड़ी का स्पॉट खाली बचता है, जिस पर फिल साल्ट खेलते हैं. अभी तक आरसीबी के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी फिल साल्ट को प्लेइंग-11 से बाहर नहीं कर सकती है.

MORE NEWS