Live TV
Search
Home > देश > Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए जाने वाले खतरनाक स्टंट और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है.

Written By:
Published: November 13, 2026 11:46:35 IST
Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Mobile Ads 1x1

Van Driver Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कई बार रील बनाने का जुनून इस कदर बढ़ जाता है कि लोग अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डाल देते हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वैन ड्राइवर चलती गाड़ी से बाहर निकलकर डांस करता दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात यह है कि वैन के अंदर बैठे यात्री उसे रोकने के बजाय उसके डांस का आनंद लेते और चीयर करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, X यूजर निखिल सैनी ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में ड्राइवर यात्रियों की सुरक्षा से ज्यादा अपनी इंस्टाग्राम रील को प्राथमिकता देता दिखाई दे रहा है.

चलती वैन से बाहर निकलकर करने लगा डांस

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक वैन पहाड़ी इलाके की सड़क पर चल रही है. इस दौरान ड्राइवर अपनी सीट छोड़कर खुले दरवाजे के बाहर खड़ा हो जाता है. वह पंजाबी सिंगर जे स्टार के गाने ‘ना ना ना ना’ पर डांस करने लगता है.ड्राइवर मुस्कुराते हुए डांस स्टेप करता है, हाथों से इशारे करता है और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देता है. इस दौरान वैन लगातार सड़क पर चलती रहती है और ड्राइवर गाड़ी के बाहर रहकर अपना वीडियो बनवाता नजर आता है.वहीं, वैन के अंदर कई यात्री बैठे दिखाई देते हैं. वे ड्राइवर के डांस को देखकर मुस्कुराते और हंसते नजर आते हैं. किसी भी यात्री की ओर से उसे रोकने की कोशिश होती नहीं दिखती.

वीडियो शेयर कर यूजर ने उठाए सवाल

निखिल सैनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ड्राइवर के इस खतरनाक स्टंट की आलोचना की. उन्होंने वायरल रील बनाने के लिए लोगों की ओर से अपनाए जा रहे जोखिम भरे तरीकों पर सवाल उठाए. उन्होंने हैरानी जताई कि आखिर यात्री चलती गाड़ी में बैठे हुए कैसे ड्राइवर को बाहर निकलकर रील बनाने दे सकते हैं. ड्राइवर की इस हरकत से वैन में सवार सभी लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर इस दौरान कोई हादसा हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ड्राइवर की जमकर आलोचना की. कई लोगों ने ड्राइवर के साथ-साथ वैन में बैठे यात्रियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए.एक यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा कि यात्रियों को ड्राइवर को रोकना चाहिए था, लेकिन वे उसकी हौसला अफजाई करते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने इस स्टंट को बेहद गलत बताते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की.एक दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग हर दिन इस तरह के खतरनाक स्टंट करने में ज्यादा बेखौफ होते जा रहे हैं. इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए जाने वाले खतरनाक स्टंट और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है. खासकर पहाड़ी रास्तों पर चलती गाड़ी के साथ इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.

Tags:

MORE NEWS