Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL: खुद तो कुछ नहीं हासिल किया, दूसरों पर उंगली उठाते हैं, श्रीकांत ने DC कोच को बुरी तरह किया बेइज्जत

IPL: खुद तो कुछ नहीं हासिल किया, दूसरों पर उंगली उठाते हैं, श्रीकांत ने DC कोच को बुरी तरह किया बेइज्जत

Kris Srikkanth on Hemang Badani: पूर्व भारतीय कप्तान कृष श्रीकांत ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बीच टीम के हेड कोच हेमंग बदानी की कड़ी आलोचना की है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-28 18:06:44

Mobile Ads 1x1

Kris Srikkanth on Hemang Badani: पूर्व भारतीय कप्तान कृष श्रीकांत ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बीच टीम के हेड कोच हेमंग बदानी की कड़ी आलोचना की है. श्रीकांत ने बदानी के उन पुराने बयानों को लेकर निशाना साधा, जिनमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग क्षमता पर सवाल उठाए थे. बदानी ने पहले कहा था कि सीएसके की सफलता का असली श्रेय कोचिंग से ज्यादा एमएस धोनी को जाता है.

बदानी ने यह भी दावा किया था कि अगर फ्लेमिंग इतने बड़े कोच हैं, तो उन्होंने आईपीएल के अलावा दूसरी लीगों में वैसी सफलता क्यों नहीं हासिल की. उनके अनुसार चेन्नई की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा कारण धोनी हैं, न कि फ्लेमिंग की कोचिंग. हालांकि अब दिल्ली कैपिटल्स लगातार हार का सामना कर रही है. टीम को हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नौ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी, जहां पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई. इसके बाद श्रीकांत ने बदानी को अपने बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी टीम पर ध्यान देना चाहिए.

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स पहले ही संघर्ष कर रही है और ऐसे समय में बदानी को अपने काम पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब आपके अपने नतीजे खराब हों, तब दूसरों पर टिप्पणी करना आपको ही मुश्किल में डालता है. श्रीकांत ने आगे बदानी की उपलब्धियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने कोच के रूप में अभी तक ऐसा कुछ खास हासिल नहीं किया है कि फ्लेमिंग जैसे सफल कोच पर उंगली उठा सकें.

ये भी पढ़ें:- ‘खेलना नहीं आता क्या…’, RCB के खिलाफ शून्य पर आउट हुए अक्षर पटेल, फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल!

बदानी को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया था. उनके पहले सीजन में टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी. अब अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली सातवें स्थान पर है और टीम का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. बता दें कि दिल्ली की टीम पाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है. 8 मैचों में दिल्ली की टीम को 5 में हार का सामना करना पड़ा है. 

MORE NEWS