UP Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2027 की छुट्टियों का इंतजार खत्म हो गया है. योगी सरकार ने नए साल का सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. इस बार त्योहारों के साथ कई महापुरुषों की जयंती और शहीद दिवस को भी छुट्टियों की सूची में जगह मिली है. खास बात यह है कि 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी अवकाश रहेगा.
सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं. इसके अलावा 27 निर्बन्धित अवकाश भी रहेंगे. 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अतिरिक्त सार्वजनिक छुट्टी दी गई है.
जनवरी
1 जनवरी: नववर्ष दिवस (निर्बन्धित अवकाश)
14 जनवरी: मकर संक्रांति (सार्वजनिक अवकाश)
15 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती (कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश)
24 जनवरी: शबे बरात और जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (निर्बन्धित अवकाश)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (सार्वजनिक अवकाश)
फरवरी
11 फरवरी: बसंत पंचमी (निर्बन्धित अवकाश)
20 फरवरी: संत रविदास जयंती (सार्वजनिक अवकाश)
मार्च
6 मार्च: महाशिवरात्रि
10 मार्च: ईद-उल-फितर
22 मार्च: होलिका दहन
23 मार्च: होली
26 मार्च: गुड फ्राइडे
5 मार्च: जमात-उल-विदा (निर्बन्धित अवकाश)
अप्रैल
1 अप्रैल: बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी (बैंक, कोषागार और उपकोषागार के लिए)
5 अप्रैल: महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती (निर्बन्धित अवकाश)
7 अप्रैल: चेटीचंड (निर्बन्धित अवकाश)
14 अप्रैल: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
15 अप्रैल: रामनवमी
19 अप्रैल: महावीर जयंती
मई
17 मई: बकरीद
20 मई: बुद्ध पूर्णिमा
जून
16 जून: मोहर्रम (सार्वजनिक अवकाश)
15 जून: मोहर्रम (निर्बन्धित अवकाश)
जुलाई में केवल 25 जुलाई को हरितालिका तीज का निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है.
अगस्त
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद
17 अगस्त: रक्षाबंधन
24 अगस्त: जन्माष्टमी
सितंबर
14 सितंबर: अनंत चतुर्दशी (निर्बन्धित अवकाश)
17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा (निर्बन्धित अवकाश)
30 सितंबर: महाराजा अग्रसेन जयंती (निर्बन्धित अवकाश)
अक्टूबर
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
8 अक्टूबर: महानवमी
9 अक्टूबर: विजयदशमी
15 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती (अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश)
29 अक्टूबर: दीपावली
30 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
31 अक्टूबर: भैयादूज और चित्रगुप्त जयंती
नवंबर
4 नवंबर: छठ पूजा (निर्बन्धित अवकाश)
14 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा
16 नवंबर: वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस (निर्बन्धित अवकाश)
24 नवंबर: गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस (कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश)
दिसंबर
5 दिसंबर: ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का उर्स (निर्बन्धित अवकाश)
12 दिसंबर: हजरत अली का जन्मदिवस
23 दिसंबर: चौधरी चरण सिंह जयंती (निर्बन्धित अवकाश)
24 दिसंबर: क्रिसमस ईव (निर्बन्धित अवकाश)
25 दिसंबर: क्रिसमस
स्थानीय छुट्टियों को लेकर भी सरकार ने दिए निर्देश
सरकार ने जिलाधिकारियों को अपने जिले में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया है. इसके लिए संबंधित मंडलायुक्त को पहले सूचना देनी होगी. अगर कोई त्योहार या महापुरुष की जयंती पहले से घोषित सार्वजनिक अवकाश के दिन पड़ती है, तो उसके बदले अलग छुट्टी नहीं मिलेगी. चंद्र दर्शन पर आधारित त्योहार स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे. वहीं पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में कार्यकारी आदेश और स्थानीय अवकाश लागू नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें: बहरी और गूंगी लड़की का हुआ था रेप, दो महिने बाद मां और अपने ही भाई ने की हत्या; दिल दहला देने वाली है पीछे की वजह