Axar Patel Trolled: दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है, खासकर बल्लेबाजी में. इसी अरुण जेटली स्टेडियम में पिछले मैच में उन्होंने इस आईपीएल सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन आज कहानी बिल्कुल उलट नजर आ रही है. अभी दो दिन पहले इसी मैदान पर दिल्ली के लिए केएल राहुल ने किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 152*) खड़ा किया था, लेकिन आज वह महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम की हालत यह है कि स्कोरबोर्ड पर अभी 10 रन भी नहीं जुड़े हैं और आधी टीम डगआउट में वापस जा चुकी है.
कप्तान अक्षर का फ्लॉप शो जारी
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. कप्तान अक्षर पटेल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह बल्ले से टीम के लिए कुछ भी योगदान देने में नाकाम रहे. एक ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले और पिछले सीजन्स में अपनी स्पिन का जादू चलाने वाले अक्षर का फॉर्म 2026 में बेहद निराशाजनक रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जब अक्षर बल्लेबाजी करने आए, तब दिल्ली की टीम पहले 15 गेंदों के भीतर ही 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. अक्षर क्रीज पर काफी असहज दिखे और भुवनेश्वर कुमार की गेंदों ने उन्हें हर बार छकाया. आखिरकार तीसरी गेंद पर वह अपना कैच थमा बैठे और भुवी का तीसरा शिकार बने.
भुवनेश्वर और हेजलवुड की जोड़ी ने मचाई तबाही
पिछले मैच के मुकाबले आज पिच का मिजाज बदला हुआ था. जहां पिछला डे-गेम एक ठोस सतह पर खेला गया था, वहीं आज पिच पर ग्रिप और मूवमेंट दोनों नजर आए. भुवनेश्वर कुमार ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से दिल्ली के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया. उन्होंने डेब्यूडेंट साहिल पारेख, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल को चलता किया. दूसरी छोर से जोश हेजलवुड ने अपनी कंसिस्टेंसी का लोहा मनवाया. उन्होंने लगातार ‘हार्ड लेंथ’ पर गेंदें डालीं, जिसने बल्लेबाजों को पूरी तरह चौंका दिया. हेजलवुड ने भी अपनी शुरुआती दो गेंदों पर विकेट झटकते हुए मैच में तीन विकेट चटकाए.
सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आए अक्षर पटेल
दिल्ली की इस शर्मनाक शुरुआत के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है. सोशल मीडिया पर लोग अक्षर पटेल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘अक्षर पटेल को लगता है कि वह पावरप्ले के अंदर भुवी और हेजलवुड की स्विंग खेल सकते हैं! 🤣👏’
Axar Patel survived this and got caught behind on next ball. pic.twitter.com/8jb7aEkKIU
— Fan RCBians (@RcbianOfficial) April 27, 2026
Dc is 5 wickets down! 😭😭 pic.twitter.com/o1QRvDu0NX
— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) April 27, 2026
Meet Hemang Badani, DC Coach
– sent Sameer Rizvi at 4 who struggles inside powerplay against fast bowling
– sent Axar Patel ahead of Porel, Miller when Bhuvi & Hazlewood are breathing fireEven a Kid would hesitate to take these two decisions in a situation like today’s
— Jyotirmay Das (@dasjy0tirmay) April 27, 2026
3rd WICKET FOR BHUVNESHWER KUMAR
-AXAR PATEL DISMISSED FOR GOLDEN DUCK
– DC 7/5 #DCvsRCB । #RCBvsDC । #IPL2026 । #TATAIPL । #ViratKohli । #RajatPatidar । #KlRahul । #Hazlewood । #AxarPatel । #RoyalChallengersBengaluru । #PlayBold । #RCBFans । #RCB । #DelhiCapitals । #GOAT pic.twitter.com/g3IikyYBCj
— Infinite Info (@infiniteInfos) April 27, 2026