Live TV
Search
Home > क्रिकेट > टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो छलका क्रुणाल पंड्या का दर्द, दिल की बात होठों तक आई, चयन के बाद सामने आया उनका रिएक्शन

टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो छलका क्रुणाल पंड्या का दर्द, दिल की बात होठों तक आई, चयन के बाद सामने आया उनका रिएक्शन

Krunal Pandya Reaction: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, लेकिन आईपीएल 2026 में 14 विकेट लेने वाले क्रुणाल पंड्या को टीम में जगह नहीं मिली. चयन के बाद क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उम्मीद अभी भी जिंदा है.’ भारत के लिए 2021 के बाद से नहीं खेलने वाले क्रुणाल लगातार वापसी की कोशिश कर रहे हैं. सीरीज में हार्दिक पंड्या भी चोट के कारण बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 22:31:18 IST

Mobile Ads 1x1

Krunal Pandya Reaction: टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे क्रुणाल पंड्या को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, लेकिन क्रुणाल पंड्या को इसमें जगह नहीं मिली. चयन के तुरंत बाद क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर एक छोटी लेकिन भावुक पोस्ट शेयर की, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. क्रुणाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘उम्मीद अभी भी जिंदा है.’ उनके इस संदेश को टीम इंडिया में वापसी की उनकी कोशिशों और मौजूदा निराशा से जोड़कर देखा जा रहा है.

14 विकेट के बाद भी नहीं मिला टीम इंडिया का बुलावा

क्रुणाल पंड्या ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था. इसके बाद से वह लगातार टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. हालिया आईपीएल 2026 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और 14 विकेट अपने नाम किए. आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है. हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया. इसके बाद क्रुणाल की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसे उनके मन की स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है.

हार्दिक पंड्या भी सीरीज से बाहर

अफगानिस्तान सीरीज में क्रुणाल पंड्या के छोटे भाई हार्दिक पंड्या भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. हार्दिक पैर में हल्की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है. हालांकि बुमराह के अलावा वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी. इन खिलाड़ियों को हाल में चोट का सामना करना पड़ा था और मैदान पर उतरने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है.

दिल्ली में होंगे तीनों मुकाबले

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों टी-20 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा. क्रुणाल पंड्या के लिए टीम में जगह नहीं मिलना एक और झटका है, लेकिन उनकी पोस्ट से यह साफ संकेत जरूर मिला है कि उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद अभी छोड़ी नहीं है.

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

MORE NEWS