MI vs SRH Live Streaming: आज मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई के लिए यह मैच साख की लड़ाई है, क्योंकि इस सीजन में टीम अब तक खेले गए 7 मैचों में से केवल 2 ही जीत पाई है. वहीं दूसरी ओर हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है और 8 में से 5 मैच जीतकर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 के सीजन में मुंबई का पलड़ा भारी रहा था. उन्होंने हैदराबाद को दोनों मुकाबलों में क्रमशः 4 विकेट और 7 विकेट से मात दी थी. आइए मैच से जुड़े लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी जानते हैं.
मैच कहां होगा?
यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
मैच कब है?
यह मैच आज यानी 29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को आयोजित होगा.
कितने बजे शुरू होगा खेल?
मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी.
टॉस कब होगा?
मैदान पर टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 7 बजे उतरेंगे.
टीवी पर कहां देखें?
आप इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.