MS Dhoni Fitness Update: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एमएस धोनी नेट्स में खूब पसीना बह रहा है. 21 अप्रैल यानी मंगलवार को एमएस धोनी 40 मिनट तक विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए. उन्होंने सरफराज खान और उर्विल पटेल की विकेटकीपिंग की. इसके बाद धोनी ने करीब 1 घंटे तक बल्लेबाजी भी की. ऐसे में माना जा रहा है कि एमएस धोनी अगले मैच में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि 23 अप्रैल (बुधवार) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
धोनी को लेकर अश्विन की भविष्यवाणी
एमएस धोनी की वापसी को लेकर CSK के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए धोनी की वापसी पर चर्चा की. अश्विन ने बताया कि उन्होंने पहले कभी भी एमएस धोनी को नेट्स में नहीं विकेटकीपिंग करते देखा है, लेकिन आज धोनी कीपिंग करते हुए दिखाई दिए. अश्विन का कहना है कि इससे पता चलता है कि अगले मैच में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि संजू सैमसन मैदान में फील्डिंग करते नजर आएंगे. CSK के दिग्गज ने बताया कि उन्हें पता चला है कि एमएस धोनी पूरी तरह फिट हैं और अगले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं.
Rule No. 1: Don’t step out when Thala’s behind the stumps
Rule No. 2: Read Rule No. 1 again 😂💪#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/mPYUIb3yuW— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
CSK को धोनी की जरूरत
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी की खूब कमी खल रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके की टीम 195 का स्कोर चेज नहीं कर पाई थी. चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि अगर एमएस धोनी प्लेइंग-11 में मौजूद होते, तो मैच का नतीजा कुछ ही और ही होती. एमएस धोनी ने सीएसके के लिए कई बार इस तरह के मुकाबले जिताए हैं.
IPL 2026 में CSK का हाल
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही. सीएसके को पहले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद चेन्नई ने वापसी की, जिसके बाद लगातार 2 मुकाबले जीते. इसके बाद फिर अगले मैच में सीएसके को हार झेलनी पड़ी. फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है. चेन्नई को 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार मिली है.