Nitish Rana 28 runs in one over: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में एक ऐसा तूफान आया, जिसने रिकॉर्ड बुक के पन्ने पलट दिए. टॉस हारकर पहले खेल रही पंजाब के खिलाफ जब नीतीश राणा क्रीज पर आए, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में मैदान पर चौके-छक्कों की नुमाइश होने वाली है. पारी का 12वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. राणा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पंजाब के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ दी. अपनी इस तूफानी पारी के दौरान उन्होंने न केवल अपना अर्द्धशतक पूरा किया, बल्कि दिल्ली के दो पूर्व कप्तानों के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. आखिर उस एक ओवर में क्या हुआ, जिसने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया? आइए देखते हैं.
12वें ओवर में लगातार छह बाउंड्री
बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने बल्ले से कहर बरपा दिया. उन्होंने पारी के 12वें ओवर में लगातार छह बाउंड्री(6, 4, 4, 4, 4, 6) लगाईं. नीतीश राणा ने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की जमकर धुनाई की और उस एक ओवर में 28 रन बटोर लिए. इसी दौरान, उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें नीतीश राणा ने अर्धशतक बनाया है. उन्होंने कुल 91 रनों की पारी खेली.
A fifty for #NitishRana, but he’s shifting gears in Delhi! 💙
After taking Xavier Bartlett apart for 28 in an over, are more fireworks on the way from the local boy? 🤔#TATAIPL 2026 | #DCvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/iY4R1ZY1Yn pic.twitter.com/ZhpEwGKuNq
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 25, 2026
अय्यर और ऋषभ के रिकॉर्ड की बराबरी
इस ओवर में 28 रन ठोककर, नीतीश राणा ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के किसी खिलाड़ी द्वारा एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रेयस अय्यर ने 2018 में शिवम मावी के ओवर में 28 रन बनाए थे, जबकि 2024 में श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश पर कहर बरपा दिया.
DC के बल्लेबाज द्वारा एक ही ओवर में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन
30 – वीरेंद्र सहवाग बनाम एंड्रयू साइमंड्स (डेक्कन), हैदराबाद, 2008
30 – जेक फ्रेज़र-मैकगर्क बनाम वॉशिंगटन सुंदर (SRH), दिल्ली, 2024
30 – ऋषभ पंत बनाम मोहित शर्मा (GT), दिल्ली, 2024
28 – श्रेयस अय्यर बनाम शिवम मावी (KKR), दिल्ली, 2018
28 – ऋषभ पंत बनाम वेंकटेश अय्यर (KKR), विशाखापत्तनम, 2024
28 – जेक फ्रेज़र-मैकगर्क बनाम आवेश खान (RR), दिल्ली, 2024
28 – नीतीश राणा बनाम ज़ेवियर बार्टलेट (PBKS), दिल्ली, 2026