<
Categories: क्रिकेट

RCB vs DC Match Highlights: ‘किलर’ मिलर का कोहराम! आखिरी ओवर में पलटी बाजी, RCB के जबड़े से छीनी जीत!

RCB vs DC Match Highlights: चिन्नास्वामी में दिखा डेविड मिलर का जलवा! आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने बैंगलोर को चटाई धूल. मैच के मुख्य आकर्षण और स्कोरकार्ड यहां देखें.

RCB vs DC Match Highlights: आज आईपीएल मुकाबले में ‘डबल-हेडर’ है यानी दो मैच. दिन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने RCB के जबड़े से जीत छीन ली. जब आखिरी ओवर में दिल्ली को 15 रनों की दरकार थी तब डेविड मिलर ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से 2 लगातार छक्के और आखिर में एक चौक्का जड़कर दिल्ली की झोली में जीत डाल दी और बता दिया कि ऐसे ही नहीं उन्हें ‘किलर’ मिलर कहा जाता है. इस तरह से दिल्ली ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है.

किसी थ्रिलर से कम नहीं था आखिरी ओवर

दिल्ली को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी तब स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर  और नॉन स्ट्राइक पर थे ट्रिस्टन स्टब्स। 20वां ओवर डालने आते हैं RCB के घातक गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, पहली गेंद पर डेविड मिलर लेते हैं एक रन, इसके बाद दुसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स एक रन जोड़ते हैं. अब एक बार फिर से स्ट्राइक पर डेविड मिलर होते हैं, ‘आर या पार’ करने की सोच के साथ और तीसरी गेंद पर स्टेडियम के बाहर छक्का जड़ देते हैं, चौथी गेंद पर एक बार फिर से छक्का जड़ते हैं. अब दिल्ली को आखिरी गेंद पर एक रन की दरकार थी और डेविड इस कसर को चौक्के के साथ पूरा कर देते हैं

पहली इनिंग की बात करें तो, RCB ने दिल्ली के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था. टॉस हारने के बाद, RCB ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए. मौजूदा चैंपियन RCB के लिए फिल सॉल्ट सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. सलामी बल्लेबाज़ सॉल्ट ने 28 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल थे. देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों में 18 रन), जितेश शर्मा (20 गेंदों में 14 रन), और कप्तान रजत पाटीदार (4 गेंदों में 8 रन) कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए. रोमारियो शेफर्ड सिर्फ़ एक रन ही बना पाए. क्रुणाल पांड्या 10 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हो गए. भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की ओर से, कुलदीप यादव, कप्तान अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI कुछ इस प्रकार थी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फ़िल साल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेज़लवुड. 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रासिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर. 

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक़िब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा और नीतीश राणा. 

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST