RCB vs DC Match Highlights: आज आईपीएल मुकाबले में ‘डबल-हेडर’ है यानी दो मैच. दिन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने RCB के जबड़े से जीत छीन ली. जब आखिरी ओवर में दिल्ली को 15 रनों की दरकार थी तब डेविड मिलर ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से 2 लगातार छक्के और आखिर में एक चौक्का जड़कर दिल्ली की झोली में जीत डाल दी और बता दिया कि ऐसे ही नहीं उन्हें ‘किलर’ मिलर कहा जाता है. इस तरह से दिल्ली ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है.
किसी थ्रिलर से कम नहीं था आखिरी ओवर
दिल्ली को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी तब स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर और नॉन स्ट्राइक पर थे ट्रिस्टन स्टब्स। 20वां ओवर डालने आते हैं RCB के घातक गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, पहली गेंद पर डेविड मिलर लेते हैं एक रन, इसके बाद दुसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स एक रन जोड़ते हैं. अब एक बार फिर से स्ट्राइक पर डेविड मिलर होते हैं, ‘आर या पार’ करने की सोच के साथ और तीसरी गेंद पर स्टेडियम के बाहर छक्का जड़ देते हैं, चौथी गेंद पर एक बार फिर से छक्का जड़ते हैं. अब दिल्ली को आखिरी गेंद पर एक रन की दरकार थी और डेविड इस कसर को चौक्के के साथ पूरा कर देते हैं
पहली इनिंग की बात करें तो, RCB ने दिल्ली के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था. टॉस हारने के बाद, RCB ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए. मौजूदा चैंपियन RCB के लिए फिल सॉल्ट सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. सलामी बल्लेबाज़ सॉल्ट ने 28 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल थे. देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों में 18 रन), जितेश शर्मा (20 गेंदों में 14 रन), और कप्तान रजत पाटीदार (4 गेंदों में 8 रन) कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए. रोमारियो शेफर्ड सिर्फ़ एक रन ही बना पाए. क्रुणाल पांड्या 10 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हो गए. भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की ओर से, कुलदीप यादव, कप्तान अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI कुछ इस प्रकार थी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फ़िल साल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेज़लवुड.
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रासिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक़िब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा और नीतीश राणा.