<

Odisha Bride Runs Away: सुहागरात के बाद सामने आई एक ऐसी सच्चाई, हनीमून से पहले भागना पड़ा दुल्हन को

Odisha Bride Runs Away: शादी के बाद होने वाली चौथी की रस्म में जब सुबह दुल्हन को लेने के लिए परिवार के लोग उसके कमरे में गए तो दुल्हन गायब थी.

Odisha Bride Runs Away: शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन के बहुत से अरमान होते हैं. सुहागरात और फिर हनीमून की तमन्ना इनमें खास होती है. इस बीच यानी शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन अपने कमर से फुर्र हो जाए तो दूल्हे पर क्या बीतेगी? इसे कोई अनुमान भी नहीं कर सकता है. ओडिशा के पुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला तब आया जब सुहारात के दो दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. वहीं, दूल्हे ने हार नहीं मानी रिसेप्शन (भोज) से पहले अपने लिए लड़की ढूंढ़ी और शादी कर ली. इस खबर के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर दूल्हन की जमकर आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लड़की के समर्थन में है. कुछ का कहना है कि अच्छा किया प्रेमी के साथ भाग गई. इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान की तरह अपने पति का कत्ल तो नहीं करवाया. 

प्रेमी के साथ गहने लेकर भी गई दुल्हन

पुरी जिले के पिपिली थाना क्षेत्र के कौशल्यागंग पुलिस चौकी इलाके में पिछले दिनों युवक-युवती की सहमति से शादी हुई. रिश्तेदारों और करीबियों के साथ आसपास के लोग भी इसमें शामिल हुए. सारी रस्में निभाई गईं. इस दौरान सुहागरात भी दूल्हा-दुल्हन ने मनाई. चौथी की रस्म से पहले ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह भी सारे गहने  और कैश लेकर.

अफेयर का किसी को नहीं हुआ शक

हैरत की बात यह है कि युवती का प्रेमी से अफेयर चल रहा है. इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को भी नहीं थी. ऐसे में दोनों की सहमति के बाद ही युवक-युवती की शादी 15 अप्रैल, 2026 को नीमापड़ा में हुई. युवती की उम्र 26 साल है. शादी के बाद दुल्हन को घर लाया गया. मुंह दिखाई की रस्म हुई. दुल्हन के स्वभाव से लोग प्रभावित हुए और किसी को शक नहीं हुआ. 

चौथी के भोज से पहले भागी दुल्हन

17 अप्रैल, 2026 को चौथी का भोज रखा गया था. लड़के वालों ने भव्य किया था. इस बीच शुक्रवार सुबह 3 बजे दुल्हन घर में रखे पैसे और सोने के गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इसका पता सुबह चला. इसके बाद कौशल्यागंग पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई. उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन का पता लगा लिया. दुल्हन का कहना है कि उसके प्रेमी के साथ बिताए लम्हे वह भूल नहीं पा रही है, इसलिए वह अब उसके साथ ही रहेगी. उधर, दुल्हन ने भोज से पहली लड़की तलाशी और फिर शादी कर दी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: राजपाल के साथ हुई बदतमीजी! मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में निकाले गए बाहर; आखिर क्या है सच?

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…

Last Updated: October 1, 2026 15:23:05 IST

Gwalior News: पहले पीते हैं शराब और लेते हैं सिगरेट का कश, फिर महिलाओं को करते हैं ‘किस’…..बुरी आत्मा को भगाने वाले बाबा का Video Viral

ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:14 IST

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू ) शिक्षा महोत्सव में JEE, NEET, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर 98% तक की छूट

1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:22 IST

केली कुंज में अचानक बदली व्यवस्था, दीक्षा बंद और दर्शन पर रोक… शिष्य की मौत के बाद क्या हुआ?

Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…

Last Updated: October 1, 2026 14:59:25 IST

एक शॉट का… विदेशी महिला से कर रहे थे बदसलूकी, वीडियो में हुए कैद, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Foreign Woman Video Police Action: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई,…

Last Updated: October 1, 2026 14:56:59 IST