Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RCB vs LSG: 5 मैच, 3 हार और अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार… सारा-सानिया भी सोच रहीं होंगी, पंत कब देगा मौका?

RCB vs LSG: 5 मैच, 3 हार और अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार… सारा-सानिया भी सोच रहीं होंगी, पंत कब देगा मौका?

लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल किया था. फैंस को उम्मीद थी कि इस बार वह नई जर्सी में मैदान पर उतरेंगे और अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती देंगे.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 15, 2026 22:54:23 IST

Mobile Ads 1x1
RCB VS LSG: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपरजायंट्स का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अपने शुरुआती 3 मैच गंवा दिए हैं और बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं. लेकिन इन हार के बीच एक कहानी ऐसी भी है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया है. यह कहानी है अर्जुन तेंदुलकर की.
 
लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल किया था. फैंस को उम्मीद थी कि इस बार वह नई जर्सी में मैदान पर उतरेंगे और अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती देंगे. लेकिन पांच मैच बीत जाने के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें एक भी मुकाबले में मौका नहीं दिया.

उम्मीदें नहीं हो रहीं खत्म

हर मैच में कैमरा कई बार स्टैंड्स की तरफ जाता है. वहां अर्जुन की पत्नी सानिया और बहन सारा नजर आती हैं. दोनों पूरे उत्साह के साथ टीम को सपोर्ट करती हैं. जब टीम मैदान पर उतरती है तो उनकी नजरें डगआउट की तरफ टिक जाती हैं. शायद उन्हें उम्मीद होती है कि आज अर्जुन का नाम प्लेइंग इलेवन में होगा, आज वह मैदान पर उतरेंगे. लेकिन हर बार इंतजार अधूरा रह जाता है. मैच खत्म हो जाता है, टीम हार जाती है और अर्जुन फिर सिर्फ बेंच पर बैठे रह जाते हैं.
 
चेहरे पर दिखती है मायूसी

सारा और सानिया के चेहरे पर वही मायूसी साफ दिखाई देती है. वह अपने सबसे करीब इंसान को सिर्फ कुछ कदम दूर देखते हैं, लेकिन उसे मैदान पर उतरते नहीं देख पाते. अर्जुन के लिए यह दौर आसान नहीं होगा. एक खिलाड़ी के तौर पर वह खुद भी अंदर से टूटते होंगे. टीम लगातार हार रही है, गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं, फिर भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर अर्जुन को कब मौका मिलेगा? शायद आने वाले मैचों में लखनऊ बदलाव करे. शायद ऋषभ पंत अर्जुन पर भरोसा जताएं. 

MORE NEWS