<
Categories: क्रिकेट

RCB vs LSG: विराट कोहली आज नहीं खेलेंगे? मैच से पहले मची खलबली, क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB vs LSG  predicted playing XI: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और LSG के बीच महामुकाबला. क्या विराट कोहली होंगे प्लेइंग-XI का हिस्सा या चोट बनेगी रोड़ा? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित XI.

RCB vs LSG  predicted playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घर यानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से लोहा लेने के लिए तैयार है. टूर्नामेंट की शुरुआत में थोड़ी लड़खड़ाहट के बाद, RCB ने मुंबई इंडियंस को उनके घर (वानखेड़े स्टेडियम) में हराकर शानदार वापसी की है. पिछले मैच में फिल साल्ट ने अपनी क्लास दिखाते हुए महज 36 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी. 

RCB के लिए बल्लेबाजी कभी भी सिरदर्द नहीं रही, लेकिन उनकी गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत और दो में हार मिली है. जहाँ बेंगलुरु अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, वहीं लखनऊ की कोशिश अपने इस तीसरे अवे मैच में बड़ा धमाका करने की होगी. हालांकि विराट कोहली की चोट ने RCB की टेंशन बढ़ा दी है. मुंबई के खिलाफ मैच में  उन्हें टखने में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें पैर में पट्टी बांधे हुए देखा गया. जिसके बाद फैंस को यह चिंता है कहीं उन्हें लखनऊ के खिलाफ मैच में ड्रॉप ना कर दिया जाए.  हालांकि कोहली के चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI (Predicted Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी

इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव

कैसी होगी पिच और क्या कहती है रिपोर्ट?

बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में सबकी नजरें पिच पर टिकी होंगी. इस सीजन चिन्नास्वामी में अब तक दो मैच खेले गए हैं और चारों पारियों में स्कोर 200 के पार गया है. यानी साफ है कि बुधवार को एक बार फिर दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. पिछले मैच में तो RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST