RCB vs LSG predicted playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घर यानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से लोहा लेने के लिए तैयार है. टूर्नामेंट की शुरुआत में थोड़ी लड़खड़ाहट के बाद, RCB ने मुंबई इंडियंस को उनके घर (वानखेड़े स्टेडियम) में हराकर शानदार वापसी की है. पिछले मैच में फिल साल्ट ने अपनी क्लास दिखाते हुए महज 36 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
RCB के लिए बल्लेबाजी कभी भी सिरदर्द नहीं रही, लेकिन उनकी गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत और दो में हार मिली है. जहाँ बेंगलुरु अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, वहीं लखनऊ की कोशिश अपने इस तीसरे अवे मैच में बड़ा धमाका करने की होगी. हालांकि विराट कोहली की चोट ने RCB की टेंशन बढ़ा दी है. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्हें टखने में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें पैर में पट्टी बांधे हुए देखा गया. जिसके बाद फैंस को यह चिंता है कहीं उन्हें लखनऊ के खिलाफ मैच में ड्रॉप ना कर दिया जाए. हालांकि कोहली के चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI (Predicted Playing XI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी
इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव
कैसी होगी पिच और क्या कहती है रिपोर्ट?
बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में सबकी नजरें पिच पर टिकी होंगी. इस सीजन चिन्नास्वामी में अब तक दो मैच खेले गए हैं और चारों पारियों में स्कोर 200 के पार गया है. यानी साफ है कि बुधवार को एक बार फिर दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. पिछले मैच में तो RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.