Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Sai Sudarsan: गेल का ‘सुपर रिकॉर्ड’ तोड़ साई सुदर्शन ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली! बन गए नंबर 1

Sai Sudarsan: गेल का ‘सुपर रिकॉर्ड’ तोड़ साई सुदर्शन ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली! बन गए नंबर 1

साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास. क्रिस गेल को पछाड़कर वे IPL में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. देखें आंकड़े और पूरी लिस्ट.

Written By:
Last Updated: 2026-04-24 21:38:45

Mobile Ads 1x1

Sai Sudarsan Century: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर शोर उन खिलाड़ियों का होता है जिनकी शैली में आक्रामकता और ग्लैमर झलकता है, लेकिन असली चमक तो उन खामोश रिकॉर्ड्स में होती है जो खेल की दिशा बदल देते हैं. तमिलनाडु से निकले साई सुदर्शन एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी सादगी और निरंतरता से खुद को साबित किया है. जब तक दुनिया उनकी तकनीक और जज्बे को समझने की कोशिश करती, तब तक वह चुपचाप क्रिकेट के एक ऐसे शिखर पर जा बैठे जहां पहुंचने का सपना दिग्गज भी देखते हैं. उनकी इस अविश्वसनीय उपलब्धि ने न आईपीएल के इतिहास के पन्नों को फिर से लिखने पर मजबूर कर दिया है.

आइए जानते हैं कि कैसे इस युवा बल्लेबाज ने क्रिस गेल जैसे ‘यूनिवर्स बॉस’ को पीछे छोड़ते हुए अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया.

दरअसल शुक्रवार को, अपने घरेलू मैदान पर RCB (RCB vs GT) के ख़िलाफ़ खेलते हुए, साई ने एक शानदार शतक जड़ा और इस तरह क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. सच तो यह है कि साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 2,000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले, यह रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज़ के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था; लेकिन अब, यह रिकॉर्ड साई के नाम दर्ज हो गया है.

1. सबसे कम पारियों में 2,000 रन 

पारी, बल्लेबाज
47, साई सुदर्शन
48, क्रिस गेल
52, शॉन मार्श
57, ऋतुराज गायकवाड़
60, केएल राहुल

2. सबसे कम गेंदों में 2,000 रन

गेंदें,  बल्लेबाज
1193, अभिषेक शर्मा
1211, वीरेंद्र सहवाग
1306, ऋषभ पंत
1326, यशस्वी जायसवाल
1353, यूसुफ पठान
1361,  साई सुदर्शन

MORE NEWS