Live TV
Search
Home > क्रिकेट > माहिका शर्मा या संजना गणेशन? कमाई के मामले में कौन आगे, नेटवर्थ में जमीन आसमान का अंतर

माहिका शर्मा या संजना गणेशन? कमाई के मामले में कौन आगे, नेटवर्थ में जमीन आसमान का अंतर

Sanjana Ganesan vs Mahieka Sharma: जहां माहिका शर्मा हार्दिक पांड्या की वजह से लगातार सुर्खियों में रहती है. वहीं कमाई और करियर के मामले में जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन उनसे काफी आगे हैं. 2025-26 तक संजना गणेशन की कुल संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 16, 2026 17:41:53 IST

Mobile Ads 1x1

एक तरफ जहां माहिका शर्मा हार्दिक पांड्या की वजह से लगातार सुर्खियों में रहती है. वहीं कमाई और करियर के मामले में जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन उनसे काफी आगे हैं. 2025-26 तक संजना गणेशन की कुल संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. दूसरी ओर, माहिका शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 3 करोड़ रुपये से 3.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. यानी इस समय संजना के पास माहिका से करीब 5 करोड़ रुपये से 6.5 करोड़ रुपये ज्यादा संपत्ति है.

इस बड़े अंतर की सबसे बड़ी वजह संजना का सफल खेल ब्रॉडकास्टिंग करियर है. वह भारत की सबसे मशहूर खेल प्रस्तुतकर्ताओं में गिनी जाती हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एंकरों में शामिल हैं. बताया जाता है कि वह एक टीवी शो या कार्यक्रम के लिए 20 लाख रुपये से 40 लाख रुपये तक लेती हैं. पिछले कुछ वर्षों में संजना ने स्टार स्पोर्ट्स के लिए कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट होस्ट किए हैं. इनमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, इंडियन प्रीमियर लीग और 2019 क्रिकेट विश्व कप शामिल हैं. टीवी पर उनकी मजबूत पहचान और जसप्रीत बुमराह से शादी ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.

माहिका क्या करती है?
वहीं माहिका शर्मा मॉडलिंग, ब्रांड प्रचार, अभिनय और सोशल मीडिया से कमाई करती हैं. उन्होंने कई फैशन डिजाइनरों के साथ काम किया है और सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना ली है. हार्दिक पांड्या के साथ उनके नाम जुड़ने की खबरों के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है. हालांकि, संजना के मजबूत और लंबे करियर की तुलना में माहिका अभी शुरुआत के दौर में हैं.

माहिका का करियर तेजी से बढ़ रहा
वह अभी तक क्रिकेट प्रसारण जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से नहीं जुड़ी हैं, इसलिए उनकी कमाई भी काफी कम है. फिर भी माहिका का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगर आने वाले समय में उन्हें बड़े ब्रांड्स और फिल्मों या अभिनय के अच्छे मौके मिलते हैं, तो उनकी संपत्ति भी तेजी से बढ़ सकती है. लेकिन फिलहाल इस तुलना में संजना गणेशन साफ तौर पर आगे हैं.

MORE NEWS