Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Sanju Samson: 15 गेंद, 11 रन… फिर भी संजू सैमसन ने रचा इतिहास, एक ही झटके में 3 दिग्गजों को पछाड़ा

Sanju Samson: 15 गेंद, 11 रन… फिर भी संजू सैमसन ने रचा इतिहास, एक ही झटके में 3 दिग्गजों को पछाड़ा

Sanju Samson IPL Record: संजू सैमसन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. वह इस लीग में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ संजू सैमसन ने केएल राहुल, एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 17:12:38 IST

Mobile Ads 1x1

Sanju Samson Fastest 5000 IPL Runs: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 15 गेंदों पर 11 रनों की छोटी पारी खेली. वह भले ही अपनी पारी बड़ा नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. संजू सैमसन ने गुजरात के खिलाफ पहला चौका लगाते ही आईपीएल में अपने 5,000 रन पूरे कर लिया.

वह इस लीग में 5,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले 10वें खिलाड़ी हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के साथ ही संजू सैमसन ने केएल राहुल, एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. जानें कितनी गेंदों में संजू ने हासिल किया ये मुकाम…

संजू ने तोड़ा धोनी-रैना-राहुल का रिकॉर्ड

CSK के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. संजू ने 3,555 गेंदों पर यह आंकड़ा पार किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड CSK के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना के नाम दर्ज था. रैना ने आईपीएल में 3,620 गेंदों पर 5 हजार रन पूरे किए थे. वहीं, केएल राहुल (KL Rahul) ने 3,688 गेंद और एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 3,691 पर यह मुकाम हासिल किया था. अब संजू सैमसन ने रैना, राहुल और धोनी तीनों दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

IPL में सबसे तेज 5000 रन

IPL में सबसे तेज 5 हजार रन पूरा करने की बात करें, तो यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. RCB के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में 5,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 3,288 गेंदों का सामना किया था. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 3,554 गेंदों में यह कारनामा किया था. अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन का नाम दर्ज हो गया है.

संजू सैमसन का IPL में प्रदर्शन

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत की, लेकिन फिर शानदार प्रदर्शन किया. सैमसन ने इस सीजन 8 पारियां खेली हैं, जिनमें 169.83 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से 2 शतक आए हैं. संजू ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शतक लगाया.

MORE NEWS