Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘पहले टी20 टीम में आ जाओ, कप्तानी पर बाद में ध्यान देना…’ श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का कॉमेंट

‘पहले टी20 टीम में आ जाओ, कप्तानी पर बाद में ध्यान देना…’ श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का कॉमेंट

Shreyas Iyer T20 captaincy: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि श्रेयस अय्यर को फिलहाल कप्तानी के बारे में नहीं, बल्कि भारतीय टी20 टीम में वापसी पर ध्यान देना चाहिए.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 22, 2026 15:01:06 IST

Mobile Ads 1x1
Shreyas Iyer T20 captaincy: पिछले पांच आईपीएल सीजन में से चार में श्रेयस अय्यर ने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है. उन्होंने 2021 में दिल्ली कैपिटल्स, 2022 और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2025 में पंजाब किंग्स की अगुआई की. खास बात यह रही कि इन चार में से तीन सीजन में उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, जबकि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब भी अपने नाम किया. ये आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि अय्यर लगातार एक सफल कप्तान के रूप में खुद को साबित कर रहे हैं. कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उन्होंने शानदार सुधार दिखाया है. पिछले सीजन पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा था. 
 
श्रेयस ने मौजूदा सीजन में भी उसी फॉर्म को बरकरार रखा है. अब तक खेले गए छह मैचों में वह 182.45 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बना चुके हैं. ऐसे में भारत की टी20 टीम में उनकी वापसी की मांग लगातार तेज होती जा रही है. हाल में एक रिपोर्ट भी आई थी कि बीसीसीआई जल्द ही सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप सकता है.
 
पहले टीम में वापसी पर ध्यान देना चाहिए

हालांकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि श्रेयस अय्यर को फिलहाल कप्तानी के बारे में नहीं, बल्कि भारतीय टी20 टीम में वापसी पर ध्यान देना चाहिए. जहीर ने क्रिकबज पर कहा, “सबसे पहले उनके दिमाग में भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बनने की बात होगी. कप्तानी के बारे में वह अभी सोच रहे होंगे, ऐसा मुझे नहीं लगता. आगे चलकर वह इस पद के दावेदार जरूर बन सकते हैं. वह लंबे समय से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कप्तानी कर रहे हैं और उसमें सफल भी रहे हैं. उनके पास कप्तान बनने का नजरिया और मानसिकता साफ दिखाई देती है.”
 
जहीर खान ने दी अहम सलाह

जहीर खान ने आगे कहा कि श्रेयस को अपनी बल्लेबाजी के जरिए टीम में जगह पक्की करने पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा, “भारतीय टी20 टीम की बात करें तो सबसे पहले उन्हें अपनी बल्लेबाजी से प्रभाव छोड़ना होगा और टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करनी होगी. एक बार टीम में जगह मिलने के बाद बाकी चीजें इस बात पर निर्भर करेंगी कि टीम मैनेजमेंट उन्हें किस नजरिए से देखता है. मुझे लगता है कि श्रेयस शानदार प्रदर्शन करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

MORE NEWS