7
Abhishek Sharma Rumored GF Laila Faisal: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा जैसे-जैसे मैदान पर सफलता हासिल कर रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की दिलचस्पी उनकी पर्सनल लाइफ में भी बढ़ती जा रही है. हाल में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. वो है लैला फैसल. अक्सर अभिषेक के मैचों में स्टैंड्स में नजर आने वाली लैला को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. आइए जानते हैं कौन हैं लैला फैजल और वो इतना चर्चा में क्यों रहती है.
लैला फैसल बिजनेस और फैशन की दुनिया से जुड़ी हुई हैं. वह दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हैं. शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद लैला आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं. वहां उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की भी पढ़ाई की. भारत लौटने के बाद लैला ने अपने शौक को अपना करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर एलआरएफ डिजाइन्स नाम से एक लग्जरी फैशन ब्रांड शुरू किया.
अभिषेक शर्मा संग जुड़ा नाम
यह ब्रांड पारंपरिक कश्मीरी कारीगरी और आधुनिक फैशन के मेल के लिए जाना जाता है. लैला के डिजाइन किए गए कपड़े धीरे-धीरे फैशन इंडस्ट्री में लोकप्रिय होने लगे और उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली. लेकिन लैला सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आईं जब उनका नाम अभिषेक शर्मा के साथ जुड़ने लगा. फैंस ने सबसे पहले उन्हें अभिषेक के मैचों के दौरान देखा, जहां वह अक्सर उन्हें सपोर्ट करती नजर आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और परिवार के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई.
कितनी है नेटवर्थ?
चर्चाओं को और हवा तब मिली जब लैला को अभिषेक शर्मा की बहन की शादी से जुड़े प्रोग्रा्म में देखा गया. वह अभिषेक के परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताती भी नजर आईं. हालांकि, अभिषेक शर्मा और लैला फैसल दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फैशन के अलावा लैला अपने परिवार के लग्जरी होम ऑटोमेशन बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं. कई सफल बिजनेस वेंचर्स की वजह से उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है. अब देखना होगा कि भविष्य में ये दोनों शादी के बंधन में बंधते है या फिर नहीं.