Live TV
Search
Home > क्रिकेट > SRH vs CSK Live Streaming: धोनी के ‘धुरंधर’ या हैदराबाद के ‘हंटर’? अपने फोन पर मुफ्त में देखें SRH vs CSK का लाइव घमासान!

SRH vs CSK Live Streaming: धोनी के ‘धुरंधर’ या हैदराबाद के ‘हंटर’? अपने फोन पर मुफ्त में देखें SRH vs CSK का लाइव घमासान!

SRH vs CSK Live Streaming: जानें हैदराबाद और चेन्नई के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का समय, वेन्यू और फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देखने का सही तरीका. पूरी जानकारी यहां.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 18, 2026 17:55:28 IST

Mobile Ads 1x1

SRH vs CSK Live Streaming: शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना आज शनिवार 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा. SRH के हौसले इस वक्त सातवें आसमान पर हैं और इसकी बड़ी वजह हैं टीम के दो उभरते हुए तेज गेंदबाज, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन. अनुभवी हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट की जगह टीम में शामिल किए गए इन दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ दी थी. राजस्थान का स्कोर एक समय 3 ओवर में महज 9 रन पर 5 विकेट था जिसके चलते उन्हें सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी. विदर्भ के 24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे ने ध्रुव जुरेल, कप्तान रियान पराग और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस जैसे धुरंधरों को अपनी शुरुआती दो ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया और 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं बिहार के 21 वर्षीय साकिब हुसैन, जिन्हें पहले केकेआर ने नजरअंदाज कर दिया था उन्होंने अपनी सटीक वैरिएशंस से मध्य ओवरों में कहर बरपाया और 4 विकेट झटके.

इन दोनों की घातक गेंदबाजी ने अब SRH की बल्लेबाजी पर निर्भर टीम को एक नई मजबूती दी है जिससे लय हासिल कर रही CSK के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि मैच कहां और कैसे देखें यहां तक कि मुफ्त में कैसे देखें तो यह लेख आपके लिए है. आइए आपको लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी देते हैं. 

SRH और CSK के बीच IPL 2026 का यह मैच कब और कहां होगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला शनिवार, 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2026 में SRH बनाम CSK मैच किस समय शुरू होगा?

सीजन का यह 25वां लीग मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 07:00 बजे होगा.

भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे लाइव मैच?

आप इस रोमांचक भिड़ंत का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं, जिनमें स्टार स्पोर्ट्स 1 (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़), स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 शामिल हैं.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो भारत में Jio Hotstar ऐप और उनकी वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head) 

आंकड़ों की बात करें तो अब तक IPL इतिहास में ये दोनों टीमें 22 बार आमने-सामने आई हैं. पलड़ा चेन्नई का भारी रहा है, जिसने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 7 मैचों में सफलता मिली है.

Tags:

MORE NEWS